World Malaria Day 2024: आज है विश्व मलेरिया दिवस.. जानें मलेरिया डे क्यों मनाते हैं व इस साल की थीम क्या है, हिंदी में मलेरिया के लक्षण और कारण

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 25, 2024, 07:23 AM IST

World Malaria Day 2024 (मलेरिया दिवस लक्षण व उपाय): गर्मियों में मलेरिया के मच्छरों का प्रकोप अधिक होता है, मच्छरों के काटने से होने वाली ये बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। इसी बीमारी को लेकर जागरुकता फैलाने हेतु विश्व मलेरिया दिवस मनाया जा रहा है। जानें मलेरिया दिवस थीम, मलेरिया के लक्षण और उपाय।

World Malaria Day 2024 (मलेरिया दिवस लक्षण व उपाय): वातावरण में गर्मी बढ़ते के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगता है, गर्मी वाले इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा मलेरिया होने का रहता है। साधारण से दिखने वाले मलेरिया के मच्छर आपके लिए जानलेवा भी हो सकते हैं। ऐसे में इस गंभीर बीमारी के प्रति जनता को जागरुक करने हेतु विश्व भर में आज यानि 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे मनाया जा रहा है। WHO द्वारा 2030 तक मलेरिया के 90 प्रतिशत मामलों को कम करने की योजना बनाई गई है। विस्तार से यहां देखें मलेरिया क्या होता है, मलेरिया के लक्षण और उपाय व मलेरिया दिवस थीम।

World Malaria day 2024, causes of malaria, malaria symptoms

World malaria day 2024 theme malaria symptoms causes in hindi

क्या है मलेरिया, What Is Malaria

मलेरिया खास मादा एनाफ्लीज मच्छर के काटने से होता है, इस मच्छर में प्लाज्मोडियम नाम का एक बैक्टीरिया पाया जाता है। जो मलेरिया के फैलने का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप भी पहले से संक्रमित मच्छर के संपर्क में आते हैं, तो आपको मलेरिया होने का रिस्क अत्यधिक हो सकता है। हालांकि समय रहते मलेरिया के लक्षण पहचान कर, इसका इलाज किया जा सकता है। लेकिन बीमारी बढ़ जाने पर जानलेवा भी हो सकती है, ऐसे में जितना हो सके बीमारी से बचने की कोशिश करना आवश्यक है।

End of Feed