World Lung Day 2024: शरीर में दिखने वाले ये संकेत बताते हैं खराब हो रहे हैं फेंफड़े, तुरंत पहचान कर लें डॉक्टर का सलाह

World Lung Day 2024 Lung Problem Signs In Hindi: अगर कोई व्यक्ति शरीर में इन संकेत और लक्षणों को नोटिस करता है, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दर्शाते हैं कि हमारे फेफड़े स्वस्थ नहीं है। लंबे समय में यह गंभीर रूप ले सकते हैं। ऐसे में इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

World Lung Day 2024 Lung Problem Signs In Hindi: हम लगातार सांस लेते व छोड़ते हैं। ऐसा करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि जब हम सांस लेते हैं, तो इस तरह हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचती हैं, वहीं जब हम जब सांस छोड़ते हैं तो शरीर में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकलती है। शरीर में साफ हवा का पहुंचना बहुत आवश्यक है। ऑक्सीजन के बिना व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता है। शरीर के भीतर ऑक्सीजन को पहुंचाने और गंदी हवा को बाहर निकालने में हमारे फेफड़े बुहत अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए अन्य अंगों की तरह फेफड़ों को सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना जाता है। अगर हमारे फेफड़े ठीक से काम नहीं करते हैं, तो इसकी वजह से शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

World Lung Day 2024 Lung Problem Signs In Hindi

World Lung Day 2024 Lung Problem Signs In Hindi

लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों में सांस और फेफड़ों से संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। इनमें फेफड़ों में इन्फेक्शन, अस्थमा, पल्मोनरी फाइब्रोसिस, एस्बेस्टॉसिस जैसी गंभीर स्थितियां शामिल हैं। इन स्थितियों में व्यक्ति को सांस लेने में काफी परेशानी होती है। व्यक्ति अस्थमा अटैक जैसी स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में यह बहूत जरूरी है कि आप अपने फेफड़ों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। लोगों को फेफड़ों के महत्व को समझाने और उन्हें इससे जुड़ी बीमारियों की रोकथाम को लेकर जागरूक करने के लिए हर साल 25 सितंबर को विश्व लंग दिवस मनाया जाता है।

End of Feed