World Lung Cancer Day 2025 : भारत सहित दुनिया भर में लंग कैंसर (फेफड़ों के कैंसर) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि एक्सपर्ट इसे एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या मान रहे हैं, जो हर साल लाखों जानें लेती है। ऐसे में विश्व लंग कैंसर दिवस (World Lung Cancer Day) का महत्व और भी बढ़ता जा रहा है। यह दिन हमें फेफड़ों के कैंसर के प्रति अधिक जागरूक होने और समय रहते इलाज की जरूरत है। आज हम आपको विश्व लंग कैंसर दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में बताने जा रहे हैं।
विश्व लंग कैंसर दिवस का इतिहास - World Lung Cancer Day History
पहली बार विश्व लंग कैंसर दिवस मनाने की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। लंग कैंसर फाउंडेशन ऑफ अमेरिका के अनुसार इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया। साल 2012 से आज तक लंग कैंसर दिवस को 1 अगस्त के दिन दुनिया भर में मनाया जा रहा है। यह दिन फेफड़ों के कैंसर के बारे में जागरूकता लाने और इसके इलाज को सुगम बनाने की वकालत करता है।
विश्व लंग कैंसर दिवस का महत्व - Significance of World Lung Cancer Day
विश्व लंग कैंसर दिवस मनाने का महत्व इस जानलेवा कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना, स्क्रीनिंग की जानकारी फैलाना है। इसके अलावा लंग कैंसर की रोकथाम के लिए धूम्रपान छोड़ना, वायु प्रदूषण कम करना और हानिकारक चीजों से दूर रहना जैसे उपायों को बढ़ावा इस दिन दिया जाता है। इसके अलावा लंग कैंसर के उपचार के लिए नई तकनीक तलाशना और शोध के लिए वित्तीय सहायता एकत्रित करना शामिल है।
विश्व लंग कैंसर दिवस 2025 की थीम - World Lung Cancer Day 2025 Theme
हर साल विश्व लंग दिवस मनाने के लिए एक खास थीम तैयार की जाती है। जिसके आधार पर साल भर इस जानलेवा रोग से बचाव के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साल 2025 में विश्व लंग दिवस के लिए बनाई गई थीम "United by Unique - यूनाइटेड बाय यूनिक" है। जिसका अर्थ है कि हर लंग कैंसर के रोगी के इलाज की यात्रा अलग-अलग हो सकती है।
