World Liver Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इस साल की थीम और लिवर को हेल्दी रखने के टिप्स

World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल के दिन World Liver Day (विश्व यकृत दिवस) मनाया जाता है। इस खास दिन के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। इसलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

World Liver Day 2026: विश्व लिवर दिवस (World Liver Day) हर साल 19 अप्रैल को मनाया जाता है, ताकि लोगों को लिवर (यकृत) से जुड़ी बीमारियों, उनके कारणों और बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जा सके। जैसे किसी भी मशीन को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि उसके सभी पार्ट भी अपना काम ठीक से कर सकें। वैसे ही शरीर के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि हमारे शरीर का प्रत्येक अंग भी हेल्दी रहे। आज हम आपको शरीर के एक खास अंग लिवर के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारी पाचन से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने तक कई काम में मदद करता है। आज हम आपको World Liver Day के इतिहास, महत्व और इसकी थीम के बारे में विस्तार से बताएंगे।

World Liver Day 2026

विश्व लिवर दिवस 2026

विश्व लिवर दिवस का इतिहास क्या है (History of World Liver Day)

लोगों में लिवर की सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए साल 1996 में European Association for the Study of the Liver (EASL) ने विश्व लिवर दिवस मनाने की शुरुआत की। तभी से हर साल 19 अप्रैल को यह दिन मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को लिवर से जुड़ी बीमारियों के बारे में जानकारी देना और उन्हें अपने लिवर को हेल्दी रखने के लिए जागरूक करना है। आसान भाषा में कहें तो यह दिन हमें याद दिलाता है कि लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूरी हिस्सा है और इसकी देखभाल करना बेहद जरूरी है।

End of Feed