जब भी कैल्शियम की बात होती है, तो सबसे पहले दूध और दही का नाम आता है। लेकिन बहुत से लोग डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करते हैं। इसलिए हम आपको 5 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिनमें कैल्शियम भरपूर होता है।
तिल (Sesame Seeds) कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। खासकर सफेद तिल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
चिया सीड्स सुपरफूड के रूप में काफी फेमस हैं। इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ भरपूर कैल्शियम भी होता है।
दिमाग की मजबूती के साथ हड्डियों को मजबूत बनाने में बादाम काफी फायदेमंद होते हैं। रोज 8-10 बादाम खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।
फाइबर के लिए अंजीर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा अंजीर में कैल्शियम भी भरपूर होता है। आपको सूखे अंजीर का सेवन करना चाहिए।
अलसी के बीजों में कैल्शियम के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसका सेवन आप 1 चम्मच रोजाना कर सकते हैं।