दोस्तों के साथ पार्टी, तो कभी देर रात की क्रेविंग इस बीच पिज्जा, बर्गर और तले-भुने खाने से बचना मुश्किल हो जाता है। यदि आपने रात में जमकर जंक फूड खाया है, तो आपको ये हेल्दी मॉर्निंग जरूर ट्राई करनी चाहिए। ये आपके वजन को कम करने का काम करेगी।
जीरा हर भारतीय किचन में आसानी से मिलने वाला मसाला है। जिसका इस्तेमाल फैट लॉस में भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस्तेमाल का तरीका।
एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच जीरा डालकर अच्छी तरह उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें। आपकी जीरा चाय तैयार है।
यदि आप जीरा चाय को टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो आपको इसमें शहद और नींबू भी मिक्स कर लेना चाहिए।
जीरा चाय शरीर की पाचन क्रिया को दुरुस्त करती है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे कैलोरी बर्निंग प्रोसेस तेज होता है।
जीरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व पेट की सूजन को कम करते हैं और फैट जमने से रोकते हैं। इसके अलावा यह जमा फैट को भी कम करता है।
जीरा चाय हमारे शरीर को अंदर से साफ करने का काम करती है। यह टॉक्सिन को बाहर निकालकर शरीर को हल्का करती है।