World Laughter Day: क्यों हंसी है सबसे अच्छी दवा, रोज हंसने से कैसे दूर रहती हैं कई बीमारियां

World Laughter Day: हंसने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं, किन बीमारियों को दूर रखता खुश रहना? जानिए क्यों आपकी हेल्थ का डेली डोज है हंसना।

World Laughter Day: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम सब इतने बिजी हो गए हैं कि हंसने का समय ही नहीं निकाल पाते। काम का प्रेशर, घर की जिम्मेदारियां और रोजमर्रा की भागदौड़ हमें अंदर ही अंदर थका देती है। ऐसे में एक छोटी-सी मुस्कान भी बड़ी राहत दे सकती है। यही वजह है कि हर साल विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day) मनाया जाता है, ताकि हम याद रख सकें कि हंसना सिर्फ खुशी जताने का तरीका नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद जरूरी है। डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि खुलकर हंसना शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद होता है। यह आपको हल्का महसूस कराता है और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। चलिए जानते हैं कि हंसने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

World Laughter Day hasne ke fayde happy rehne ke benefits

हंसना कैसे आपको गंभीर बीमारियों से दूर रखता है

हंसी से दूर होता है तनाव और घबराहट

अगर दिनभर की टेंशन से आप परेशान रहते हैं, तो हंसना आपके लिए एक आसान उपाय हो सकता है। जब आप दिल खोलकर हंसते हैं, तो शरीर में ऐसे हार्मोन रिलीज होते हैं जो आपको रिलैक्स महसूस कराते हैं। इससे स्ट्रेस और घबराहट धीरे-धीरे कम होने लगती है और मन हल्का हो जाता है।

End of Feed