क्यों मनाया जाता है World First Aid Day? जानें इसकी थीम और इससे जुड़ा इतिहास

World First Aid Day या विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस हर साल सितंबर माह के दूसरे शनिवार के दिन मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है कि लोग उन चीजों के बारे में जानें जिससे आपातकाल की स्थिति में लोगों के जीवन को किसी भी तरह से बचाया जा सके। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस (World First Aid Day) हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने साल 2000 में की थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को ऐसी चीजों के बारे में जागरूक करना है जिससे लोगों की जान को आपातकालीन परिस्थिति में आसानी से बचाया जा सके। इसके साथ ही लोगों को इस बात के लिए भी जागरूक करना है कि वह रोजाना जीवन में आने वाली हेल्थ संबंधी समस्याओं से बचकर निकल सकें। आज इस दिन से जुड़े इतिहास और इस साल की थीम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

World First Aid Day

क्या होता है फर्स्ट ऐड? - What is First Aid

आपको सबसे पहले यह जान लेना चाहिए कि First Aid किसे कहते हैं। इसके साथ ही First Aid के लिए किस-किस चीज की जरूरत हो सकती है। ताकि आप किसी भी परिस्थिति से आसानी से बच सकें। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो किसी आपातकालीन स्थिति में मरीज की जान बचाने के लिए डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले जो भी प्रयास किए जाते हैं वह सभी First Aid की श्रेणी में आते हैं।

End of Feed