World Breastfeeding Week 2025: समाज में चलती हैं स्तनपान से जुड़ी कुछ आम गलतफहमियां जानें क्या है उनके पीछे का सच्चाई

मां का दूध बच्चे के लिए एक संपूर्ण आहार होता है, जिसे उसे सभी जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। इसकी महत्वता को समझने के लिए ही दुनिया भर में 1 से 7 अगस्त के बीच World Breastfeeding Week मनाया जाता है। आज हम आपको स्तनपान से जुड़ी कुछ गलतफहमियां और उनकी सच्चाई बताने जा रहे हैं।

जन्म के बाद बच्चे के लिए मां का दूध ही सबसे जरूरी एकमात्र आहार होता है। जिससे उसे जरूरत का संपूर्ण पोषण मिल जाता है। लेकिन कई बार मां के स्तन में दूध का निर्माण नहीं हो पाता है, जिससे उन्हें बच्चे की सेहत को लेकर काफी चिंता रहने लगती है। वहीं हमारे समाज में स्तनपान को लेकर भी कई तरह की गलतफहमियां भी चलती हैं। आजकल भले ही स्तनपान को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही हो, लेकिन कई नई मां अब भी कुछ गलत धारणाओं या भ्रमों के कारण परेशानी में पड़ जाती हैं। स्तनपान से जुड़ी कुछ आम भ्रांतियां पर हमने बात की यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद की प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा रेड्डी.वी. से।

breastfeeding myths and facts (Photo - Canva)

मिथक - क्या स्तनपान कराने से मां को दर्द होता है?

स्तनपान कराने से मां को दर्द का अहसास होता है, ये भ्रांति हमारे समाज में खूब चलती है। हालांकि पहली बार बनी मां को हल्के दर्द का अनुभव हो सकता है। लेकिन ये दर्द सही पोजीशन न होने और ट्रेनिंग की कमी के कारण होता है। वहीं यदि ठीक से स्थिति का ध्यान रखा जाए तो दर्द की कोई संभावना नहीं होती है।

End of Feed