क्यों हर साल मनाया जाता है World Alzheimer’s Day? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम

World Alzheimer’s Day 2024 : अल्जाइमर एक ऐसा रोग जिसमें व्यक्ति कमजोर मानसिक स्थिति की ओर चलाता जाता है। हर साल 21 सितंबर के दिन World Alzheimer’s Day के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं क्यों मनाया जाता है ये दिन और क्या है इस साल की थीम?

World Alzheimer's Day Significance History Theme In Hindi: अल्जाइमर दिमाग से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति अपनी याददाश्त धीरे-धीरे खोने लगता है। इस बीमारी में हमारे दिमाग के बीटा सेल नष्ट होने लगते हैं। दिमाग के बीटा सेल ही हमें चीजों को याद रखने, सोचने और समझने की क्षमता को विकसित करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। यदि इस बीमारी का इलाज समय रहते न किया जाए तो स्थिति इस हद तक पहंच सकती है कि रोगी को अपना खुद का नाम याद रख पाना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा वह अपने दिन की जरूरत की लगभग सारी जरूरी चीजों को भूलने लगता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इस बीमारी का पता लगाया जाए और इसका उचित इलाज किया जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हर साल 21 सितंबर के दिन World Alzheimer’s Day के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य अल्जाइमर के बारे में जागरूकता फैलाना और इसके इलाज को आसान बनाना है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

World Alzheimer’s Day 2024

विश्व अल्जाइमर दिवस का इतिहास क्या है - World Alzheimer’s Day History In Hindi

World Alzheimer’s Day हर साल 21 सितंबर के दिन मनाया जाता है, लेकिन आपके दिमाग में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर इस दिन को मनाने की शुरुआत कब हुई थी। और आखिर इसे मनाने के लिए 21 सितंबर को ही क्यों चुना गया। तो आपको बता दें कि इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1994 से हुई थी। क्योंकि इस दिन अल्जाइमर डिजीज इंटरनेशनल नाम की एक संस्था की स्थापना को 10 साल पूरे हुए थे। जो अल्जाइमर और दिमाग संबंधी रोगों के लिए दुनिया भर में नि:शुल्क काम करती है।

End of Feed