Alzheimer's Disease Symptoms In Hindi: बढ़ती उम्र के साथ आपने अक्सर देखा होगा कि लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती है। वे हाल में हुई चीजों को भूलने लगते हैं। आमतौर पर लोग इस तरह की समस्याओं को बढ़ती उम्र के लक्षणों के रूप में देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ मामलों में यह गंभीर स्थितियों का संकेत भी हो सकता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि बढ़ती उम्र के साथ अल्जाइमर रोग जैसी खतरनाक बीमारियां भी देखने को मिल सकती हैं। यह एक तरह का न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग है। इस स्थिति में व्यक्ति को गंभीर मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने लगती है और सोचने-समझने की क्षमता भी प्रभावित होती है।
Alzheimer's Disease Symptoms In Hindi
अच्छी बात यह है कि अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बुढ़ापे में गंभीर मानसिक स्थितियों से बचा जा सकता है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर अल्जाइमर रोग क्या है और कैसे होता है, साथ ही इसके क्या संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
अल्जाइमर रोग क्या है - What Is Alzheimer's Disease In Hindi
जैसा कि हमने शुरुआत में बताया है कि अल्जाइमर न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग है। इस तरह की स्थिति में व्यक्ति की तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचता है और वह ठीक से फंक्शन नहीं करती हैं। अल्जाइमर में रोग में भी व्यक्ति तंत्रिकाएं धीरे-धीरे डैमेज होने लगती हैं या टूटने लगती हैं। जब ऐसा होता है तो व्यक्ति की दिमाग ठीक से फंक्शन नहीं कर पाता है। व्यक्ति की याददाश्त कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से व्यक्ति को चीजों को याद रखने, सोचने, समझने और यहां तक कि निर्णय लेने में कठिनाई जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, उन्हें बोलने में भी कठिनाई महसूस होती है। यह बुढ़ापे के दौरान व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाता है।
ये संकेत भूलकर भी न करें अनदेखा - Alzheimer's Disease Symptoms In Hindi
- बहुत जल्दी भूलना
- एक बार में बात समझ न आना, बार-बार पूछना
- किसी भी काम को करने में कठिनाई और ऑर्गनाइज तरीके से न कर पाना।
- बोलने में कठिनाई होना
- अपने रोजमर्रा के काम ठीक से न कर पाना
- सामाजिक कार्यों व लोगों से दूरी बनाना
- रंगों की पहचान आसानी से न कर पाना।
अगर कोई व्यक्ति इस तरह के लक्षण सामान्य से अक्सर नोटिस करता है, तो ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। समय रहते स्थिति पकड़ में आने पर किसी गंभीर समस्या से बचा सकता है।
