Tests after 30: 30 के बाद महिलाओं को होती हैं ये समस्याएं, प्रॉब्लम से बचने को कराएं ये जरूरी टेस्ट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 02:13 PM IST

Tests after 30: अक्सर महिलाएं घर के ह​र एक सदस्य की सेहत और जरूरत का ध्यान रखती हैं, लेकिन वे खुद की हेल्थ पर ध्यान देना भूल जाती हैं। उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हर महिला को 30 की उम्र के बाद नियमित रूप से कुछ टेस्ट कराने चाहिए, जिनके बारे में इस स्टोरी में बताया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 30 के बाद कराएं कम्प्लीट ब्लड काउंट टेस्ट
  • थायराइड के बारे में जानने के लिए कराएं लिपिड प्रोफाइल टेस्ट
  • ब्लड शुगर का टेस्ट समय-समय पर करवाना है जरूरी

Tests after age 30: घर में सबका ध्यान रखने वाली महिलाएं, अक्सर अपना ध्यान रखना ही भूल जाती हैं। घर और ऑफिस के बीच उलझी जिंदगी को संवारने के चक्कर में वे खुद को याद ही नहीं रख पातीं। यही कारण है कि पहले महिलाओं को जो समस्याएं 40 पार की उम्र में होती थीं, वो अब 30 पार की उम्र में ही उन्हें घेर रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय-समय पर हेल्थ चैकअप करवाया जाए। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी आने लगती है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। महिलाओं में 30 की उम्र के बाद कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में 30 पार होने के बाद महिलाओं को कुछ टेस्ट अनिवार्य रूप से नियमित तौर पर करवाते रहना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टेस्ट के बारे में, जो हर एक महिला को 30 की उम्र पार करने के बाद करा लेने चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं ये जरूरी टेस्ट-

tests after 30.

30 की उम्र के बाद महिलाओं को कराने चाहिए ये टेस्ट

कम्प्लीट ब्लड काउंट (Complete blood count)

सीबीसी यानी कंप्लीट ब्लड काउंट एक ऐसा टेस्ट होता है, जिसके जरिए पूरी सेहत के बारे में पता लगाया जा सकता है। इस टेस्ट में किसी भी तरह के इंफेक्शन, एनीमिया, डिसऑर्डर और कुछ मामलों में कैंसर तक का पता चल सकता है। इसलिए 30 के बाद महिलाओं को ये टेस्ट अवश्य कराना चाहिए।

End of Feed