अब खुद मच्छर करेंगे डेंगू, चिकनगुनिया का खात्मा, नई रिसर्च में 69% तक कम हुआ संक्रमण

Wolbachia Mosquito Technology: अब मच्छर खुद डेंगू और चिकनगुनिया से लोगों को बचाएंगे। इन बीमारियों को रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक के असर के मजबूत सबूत पेश किए हैं।

डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए अब तक मच्छरों को खत्म करने, कीटनाशकों का छिड़काव करने और मच्छरों के काटने से बचने पर जोर दिया जाता रहा है, लेकिन वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसी तकनीक के असर के नए और मजबूत सबूत पेश किए हैं, जिसमें मच्छरों को ही इन बीमारियों के खिलाफ एक हथियार बनाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस तकनीक में मच्छरों को मारने के बजाय उनमें एक खास बैक्टीरिया विकसित किया जाता है, जिससे उनकी वायरस फैलाने की क्षमता काफी कम हो जाती है।

डेंगू, चिकनगुनिया का आया इलाज

डेंगू, चिकनगुनिया का आया इलाज

ब्राजील में 5,700 से अधिक बच्चों पर हुई चार साल की एक बड़ी स्टडी में सामने आया है कि जिन इलाकों में वोल्बाचिया (Wolbachia) बैक्टीरिया वाले खास मच्छर छोड़े गए, वहां बच्चों में डेंगू और चिकनगुनिया के संक्रमण में करीब 69 फीसदी की कमी देखी गई। खास बात यह रही कि साल 2024 में ब्राजील में डेंगू का गंभीर प्रकोप फैलने के दौरान भी इस तकनीक का असर बना रहा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह तरीका डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों को रोकने की दिशा में एक प्रभावी विकल्प बन सकता है।

End of Feed