World Hypertension Day: हर साल 17 मई को क्यों मनाया जाता है विश्व हाइपरटेंशन दिवस, यहां जानें इसका महत्व, इतिहास और थीम

World Hypertension Day 2024: हाई ब्लड प्रेशर को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी के चलते यह बीमारी तेजी से फेल रही है। हृदय रोगों से जुड़ी स्थितियों के कारण जान गंवाने वाले अधिकांश मामलों में हाई बीपी एक प्रमुख जोखिम कारक देखने को मिलता है। इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है।

World Hypertension Day 2024: ब्लड प्रेशर का हाई होना जिसे मेडिकल भाषा में हाइपरटेंशन कहा जाता है, शरीर के लिए एक धीमे जहर की तरह है। इसलिए इस बीमारी को साइलेंट किलर कहा जाता है। अगर ब्लड प्रेशर अधिक समय तक कंट्रोल से बाहर रहता है, तो इसके सेहत पर गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसकी वजह से नर्व डैमेज, हेमरेज, हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोक आदि जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं, जिनकी वजह से व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखना बहुत आवश्यक है। हाई ब्लड प्रेशर को लेकर लोगों में जागरूकता की कमी के चलते यह बीमारी तेजी से फैल रही है। हृदय रोगों से जुड़ी स्थितियों के कारण जान गंवाने वाले अधिकांश मामलों में हाई बीपी एक प्रमुख जोखिम कारक देखने को मिलता है। लेकिन लोग अगर स्वस्थ जीवनशैली फॉलो करना शुरू कर दें, तो आसानी से इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। लोगों के बीच हाइपरटेंशन को लेकर जागरूकता का अभाव कम करने और इस गंभीर बीमारी से बचाव व रोकथाम को बढ़ावा देने के लिए हर साल 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन दिवस मनाया जाता है।

World Hypertension Day 2024

World Hypertension Day 2024

क्यों मनाया जाता है विश्व हाइपरटेंशन दिवस - Why World Hypertension Day Is Celebrated

जैसा कि हमने शुरुआत में ही बताया कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई जानलेवा स्थितियों का खतरा बढ़ता है। यह एक जीवनशैली रोग है, जिसे जीवनशैली की आदतों में सुधार और स्वस्थ खानपान के साथ आसानी से कंट्रोल में लाया जा सकता है। लेकिन लोगों के बीच इसके प्रति जानकारी का अभाव काफी अधिक है। यही कारण है कि लगातार इस बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में विश्व हाइपरटेंशन दिवस को इस उद्देश्य के साथ मनाया जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर को लेकर सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसमें डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। साथ ही, हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कई कैम्पेन और कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

End of Feed