Why Weight Loss Is Not Happening Even After Exercise In Hindi: कई बार ऐसा होता है कि हम जमकर एक्सरसाइज करते हैं, डाइटिंग में कोई कसर नहीं छोड़ते, मीठा-तेल मसाला तक त्याग देते हैं, लेकिन फिर भी पेट फूला ही रहता है। वजन कम होने का नाम नहीं लेता, और हम सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर कहां गलती हो रही है। दरअसल, इसका जवाब आपके दिन की शुरुआत में छुपा होता है। जी हां, सुबह की कुछ आदतें जो हमें सामान्य लगती हैं वही हमारी मेहनत पर पानी फेर सकती हैं। अगर आप भी सुबह उठते ही चाय पीते हैं या नाश्ता टालते हैं, तो यह लेख खास आपके लिए है। आइए जानते हैं वो 5 आम सुबह की गलतियां जो वजन घटाने में रुकावट बनती हैं।
Why Weight Loss Is Not Happening Even After Exercise In Hindi
एक्सरसाइज के बाद भी वजन कम क्यों नहीं होता है - Why Weight Loss Is Not Happening Even After Exercise In Hindi
खाली पेट चाय या कॉफी पीना
बहुत से लोग सुबह उठते ही सबसे पहले चाय या कॉफी की तरफ भागते हैं। लेकिन खाली पेट कैफीन का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट में एसिड बनता है, जो सूजन और गैस का कारण बनता है। इसके अलावा, यह आपकी भूख बढ़ा सकता है जिससे दिनभर आप ज्यादा खा सकते हैं। अगर दिन की शुरुआत करनी ही है, तो एक गिलास गुनगुना पानी या नींबू पानी पिएं, इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा।
नाश्ता स्किप करना या देर से करना
सुबह का नाश्ता पूरे दिन के लिए एनर्जी देता है। लेकिन अगर आप नाश्ता नहीं करते या बहुत देर से करते हैं, तो मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। शरीर ‘स्टोर मोड’ में चला जाता है और कैलोरी बर्न करने के बजाय जमा करने लगता है। इसलिए कोशिश करें कि उठने के 1 घंटे के भीतर हेल्दी नाश्ता जरूर करें।
बहुत मीठा या प्रोसेस्ड ड्रिंक लेना
सुबह-सुबह मीठा दूध, पैकेज्ड जूस या चीनी वाली चाय लेना सुनने में तो अच्छा लगता है, लेकिन ये सब चीजें शरीर में अनचाही कैलोरी भर देती हैं। इनमें मौजूद रिफाइंड शुगर और कृत्रिम फ्लेवर वजन बढ़ाने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी धीमा करते हैं। इनके बजाय नारियल पानी या सादा नींबू पानी चुनें।
प्रोटीन से भरपूर नाश्ता नहीं करना
अगर आप सिर्फ टोस्ट, पराठा या नमकीन खाकर नाश्ता कर रहे हैं, तो यह अधूरा है। ऐसे खाने से पेट जल्दी भरता है लेकिन जल्दी ही भूख भी लग जाती है। इसका नतीजा यह होता है कि आप बार-बार स्नैक्स खाते हैं। नाश्ते में अंडा, स्प्राउट्स, पनीर, मूंग दाल चीला जैसी चीजें शामिल करें ताकि दिनभर पेट भरा रहे और वजन कंट्रोल में रहे।
सुबह पानी नहीं पीना
सुबह उठते ही पानी पीना एक बेहद जरूरी आदत है जो बहुत से लोग नजरअंदाज कर देते हैं। पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। अगर आप सुबह खाली पेट 1-2 गिलास गुनगुना पानी पिएंगे, तो यह वजन घटाने की दिशा में पहला असरदार कदम होगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
