दाल को पकाने से पहले पानी में भिगोना क्यों जरूरी है? जानिए क्या कहता है 'आयुर्वेद'

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 3, 2023, 10:43 PM IST

Lentils Health Benefits: दाल हमेशा भारतीय आहार का एक अभिन्न हिस्सा रही है। कई लोग दाल को एक घंटे तक बिना भिगोए ही इस्तेमाल करते हैं। वे बस उसे धोते हैं और फिर तुरंत गैस पर रख देते हैं। क्या आप जानते हैं कि दाल को बनाने से पहले उसे कुछ देर के लिए पानी में भिगो देना चाहिए? अगर आप अब तक दाल को बिना भिगोए इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि पकाने से पहले दाल को पानी में भिगोना क्यों जरूरी है।

Why Dal Is Soaked Before Cooking: दाल हमेशा भारतीय व्यंजनों का एक अनिवार्य हिस्सा रही है। देश के कोने-कोने में इससे जुड़े कई व्यंजन बनाए जाते हैं। हालांकि, कई लोग अक्सर दाल को बिना भिगोए ही इस्तेमाल कर लेते हैं। वो बस उन्हें धोते हैं और फिर तुरंत गैस पर रख देते हैं। क्या आप जानते हैं कि दाल बनाने से पहले इन्हें कुछ देर के लिए पानी में भिगोना जरूरी होता है। अगर आप अब तक दाल को बिना भिगोए इस्तेमाल करते आ रहे हैं, तो आपको यह जानने की जरूरत है कि पकाने से पहले दाल को पानी में भिगोना क्यों जरूरी है।

\Lentils Health Benefits, Lentils Benefits, Lentils Health Risk

दाल को पकाने से पहले क्यों भिगोया जाता है?

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा भावसार के अनुसार, खाना पकाने से पहले दाल भिगोने से पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार होता है। इसके अलावा, यह फलियों से फाइटिक एसिड और टैनिन को हटाता है (जो इससे पोषण के अवशोषण को रोकता है और सूजन का कारण बनता है। यही कारण है कि राजमा जैसी भारी फलियां खाने के बाद ज्यादातर लोगों को पेट फूला हुआ या गैस की समस्या होती है।

End of Feed