Ovarian Cancer: Menopause के बाद लगातार पेट फूलना क्यों हो सकता है खतरनाक? जानिए ओवेरियन कैंसर से इसका कनेक्शन

Why Should Not Ignore Bloating After Menopause: महिलाओं में मेनोपॉज के बाद लगातार पेट फूलना, पेट भारी लगना या भूख में बदलाव जैसी समस्याओं को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं कब लें डॉक्टर की सलाह।

Why Should Not Ignore Bloating After Menopause: एक उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में प्राकृतिक तौर पर कई बदलाव आने लगते हैं। जब लगातार 12 महीने तक पीरियड्स बंद हो जाते हैं, तो इस स्थिति को मेनोपॉज (Menopause) कहा जाता है। आमतौर पर यह 45 से 55 साल की उम्र के बीच होता है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इस दौरान कभी वजन बढ़ना, कभी गैस या पेट फूलने जैसी दिक्कतें होना आम माना जाता है। अक्सर महिलाएं इसे उम्र बढ़ने, खानपान या हार्मोनल बदलाव का असर समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन अगर पेट फूलने की समस्या लगभग रोज होने लगे, कई हफ्तों तक बनी रहे या पहले से अलग महसूस हो, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं है।

Why Should Not Ignore Bloating After Menopause Ovarian Cancer Risk

मेनोपॉज के बाद महिलाओं को नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए लगातार ब्लोटिंग

यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद की कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. जी. वामशी कृष्णा रेड्डी (कंसल्टेंट मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और हेमाटो ऑन्कोलॉजिस्ट) के मुताबिक, लगातार पेट फूलना (persistent bloating) कुछ मामलों में ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer) का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। दिक्कत यह है कि इसके लक्षण बहुत सामान्य होते हैं, इसलिए महिलाएं समय पर जांच नहीं करवातीं। यही वजह है कि बीमारी कई बार देर से पकड़ में आती है। ऐसे में शरीर के छोटे-छोटे संकेतों को समझना बेहद जरूरी हो जाता है।

End of Feed