बढ़ती उम्र के साथ लोगों को दूध पचाने में क्यों होती है दिक्कत, जानें लोग क्यों पीते हैं अब सोया और आल्मंड मिल्क

Why Do People Choose Plant Based Milk Over Animal Milk: बढ़ती उम्र के साथ अक्सर लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि उन्हें कुछ .चीजें पचाने में काफी दिक्कत होती है। इनमें सब में एक कॉमन चीज है दूध। बढ़ती उम्र के साथ लोगों को दूध पचाने में काफी परेशानी होती है और इसे पीकर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपने देखा होगा कि लोग अब पौधे आधारित दूध जैसे आल्मंड और सोया मिल्क आदि पर स्विच करने लगे हैं जानिए इसके पीछे की वजह.....

Why Do People Choose Plant Based Milk Over Animal Milk: क्या आपको भी अब दूध पीने के बाद पेट भारी लगता है, गैस या अपच की शिकायत हो जाती है? ऐसा पहले नहीं होता था लेकिन अब उम्र के साथ ये दिक्कत बढ़ती जा रही है? दरअसल, जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर की पाचन क्षमता बदलती है। खासकर दूध में मौजूद लैक्टोज को पचाना शरीर के लिए मुश्किल होने लगता है। यही वजह है कि कई लोग अब पारंपरिक दूध की जगह बादाम यानी आल्मंड मिल्क और सोया मिल्क जैसे विकल्पों की तरफ बढ़ रहे हैं। ये विकल्प न सिर्फ हल्के होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।

Why Do People Choose Plant Based Milk Over Animal Milk

Why Do People Choose Plant Based Milk Over Animal Milk

उम्र के साथ दूध क्यों नहीं पचता?

बचपन में हम बिना किसी परेशानी के दूध पीते थे, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ शरीर में लैक्टेज नाम का एंजाइम कम बनने लगता है, जो लैक्टोज को पचाने में मदद करता है। जब ये एंजाइम कम होता है, तो दूध पीने के बाद पेट फूलता है, गैस बनती है या उलझन महसूस होती है। इसी स्थिति को लैक्टोज इनटॉलरेंस कहा जाता है।

End of Feed