खाली पेट जूस पीना क्यों है सेहत के लिए खतरनाक, बन सकते हैं बीमारियों के मरीज, आज से ही कर लें तौबा

Why Not To Drink Juice On Empty Stomach In Hindi: फल का जूस हेल्दी जरूर होता है, लेकिन इसे पीने का सही समय भी बहुत जरूरी है। खाली पेट इसका सेवन करने से फायदे कम और नुकसान ज्यादा हो सकते हैं। बेहतर होगा कि आप जूस को नाश्ते के साथ लें या दिन के किसी दूसरे समय। अगर आप लगातार सुबह खाली पेट जूस पीते हैं तो इसके गंभीर दुष्प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। यहां जानें इसके बारे में...

Why Not To Drink Juice On Empty Stomach In Hindi: हम में से कई लोग दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करने के लिए सुबह-सुबह फल का जूस पीना पसंद करते हैं। हमें लगता है कि जूस पीकर एनर्जी मिलेगी, बॉडी डिटॉक्स होगी और हम दिनभर फिट रहेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट जूस पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? जी हां, ये आदत धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। शुरुआत में इसका असर पता नहीं चलता, लेकिन धीरे-धीरे यह पाचन से लेकर ब्लड शुगर और दांतों की सेहत तक को प्रभावित करता है। अगर आप भी सुबह उठते ही जूस पीने की आदत में हैं, तो अब इसे बदलने का वक्त आ गया है। आइए जानते हैं क्यों।

Why Not To Drink Juice On Empty Stomach In Hindi

Why Not To Drink Juice On Empty Stomach In Hindi

ब्लड शुगर को कर सकता है हाई

जूस में नेचुरल शुगर तो होती है, लेकिन जब आप इसे खाली पेट पीते हैं, तो ये शुगर सीधे आपके ब्लड में जाकर उसका लेवल तेजी से बढ़ा देती है। इसका असर ये होता है कि आपको कुछ देर में ही थकावट महसूस होने लगती है, चक्कर आ सकते हैं और भूख बार-बार लगने लगती है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को इससे बचना चाहिए, वरना ब्लड शुगर कंट्रोल से बाहर हो सकता है।

End of Feed