हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day 2025) मनाया जाता है। मलेरिया रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बचाव के उपायों को बढ़ावा देने के लिए ये दिन काफी महत्वपूर्ण है। मलेरिया एक ऐसी बीमारियों है, जिसका इलाज यदि समय से न हो तो इससे रोगी की जान भी जा सकती है। दुनियाभर में मलेरिया के कारण आज भी हजारों लोग हर साल अपनी जान गंवा देते हैं। आपको बता दें कि गर्मी के साथ मलेरिया का कहर भी लोगों के ऊपर टूटता है। इसमें यदि सही समय से रोगी को सही इलाज और प्रॉपर डाइट न दी जाए तो जान का जोखिम और बढ़ जाता है। लेकिन कुछ सावधानियां रखकर इस बीमारी के खतरे को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बीमारी से बचाव के बारे में विस्तार से...
गर्मियों में क्यों बढ़ते हैं मलेरिया के मामले?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मियों में मलेरिया का खतरा बढ़ने का मुख्य कारण तापमान का गर्म होना है। क्योंकि गर्म तापमान मच्छरों के प्रजनन के लिए होता है। इसके साथ ही दूसरी ओर बारिश के कारण जगह-जगह पानी का जमाव मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण बन जाता है। जिससे ये जगहें प्रजनन स्थल बन जाते हैं, और मच्छरों की संख्या भी बढ़ जाती है। यही कारण है कि मच्छरों से फैलने वाला रोग मलेरिया इस मौसम में काफी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - क्या है ब्रेन मलेरिया जो बच्चों के लिए हो सकता है जानलेवा, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
बचाव के उपाय क्या हैं? - Prevention Tips from Malaria
आपको बता दें कि मलेरिया होने से बचने के लिए जरूरी है कि आप मलेरिया के मच्छरों के प्रजनन को ही रोक लें और उनके काटने से बचना है। इसके लिए मच्छरों के प्रजनन की जगहों को खत्म करें जिससे घर के आसपास पानी न जमा होने दें।
- गमलों, टायरों, पुराने बर्तनों और कूलर आदि में जमा पानी को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें।
- इसके अलावा सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल जरूर करें।
- इसके साथ ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मच्छरों से बचाव जरूरी है।
- मच्छर भगाने वाली क्रीम या स्प्रे का इस्तेमाल घर से बाहर निकलते समय करें।
- सुबह और शाम घर से बाहर आते समय पूरी बाजू के कपड़े जरूर पहनें।
- गर्मी से खुद को बचाने के लिए धूप में जाने से बचें और भरपूर पानी पिएं।
- लिक्विड डाइट को बढ़ाएं जिससे आप डिहाइड्रेशन से बच सकें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
