World Mosquito Day: हर साल 20 अगस्त को क्यों मनाया जाता है विश्व मच्छर दिवस, क्या है इतिहास - जानें इसका महत्व और थीम

World Mosquito Day 2024: हर साल दुनिया भर में 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने की दिशा में यह दिवस अहम भूमिका निभाता है। इसलिए इस दिन का बहुत खास महत्व है। जानें इस साल विश्व मच्छर दिवस 2024 थीम क्या है।

World Mosquito Day 2024: बरसात के मौसम में आपने देखा होगा कि मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है। इस दौरान मच्छर जनित बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस आदि का खतरा बहुत बढ़ जाता है। हर साल इस दौरान हजारों-लाखों लोग बीमार पड़ते हैं। अध्ययन में यह भी पाया गया है कि एक दशक में मच्छर जनित बीमारियों की वजह से 6 मिलियन लोगों की मौत होती हैं। ऐसे में लोगों को इस दौरान बहुत अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। मच्छर जनित बीमारियों की चपेट में आने से लोगों को बचाने और उन्हें इसको लेकर जागरूक करने के लिए हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है।

World Mosquito Day 2024

World Mosquito Day 2024

विश्व मच्छर दिवस का महत्व - World Mosquito Day Importance In Hindi

यह दिन मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों की रोकथाम में बहुत अहम भूमिका निभाता है। हर साल यह दिन इस उद्देश्य के साथ मनाया जाता है कि लोगों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों और कैंपेन के माध्यम से लोगों को मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियां और उनसे बचाव के लिए जरूरी उपायों को लेकर जागरूक किया जाता है, जिससे कि हर साल हजारों लोगों की जान बचाई जा सके।

End of Feed