World Hepatitis Day: हर साल 28 जुलाई को क्यों मनाया जाता है विश्व हेपेटाइटिस दिवस, क्या है इतिहास - जानें इसका महत्व और थीम

Why Is World Hepatitis Day Celebrated: हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग इसके बारे में यह नहीं जानते हैं कि आखिर यह दिवस क्यों मनाया जाता है। आपको बता दें कि हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

Why Is World Hepatitis Day Celebrated: लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में कई महत्वपूर्ण क्रियाओं में बहुत अहम भूमिका निभाता है। आपको बता दें कि शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाले में लिवर की बहुत अहम भूमिका होती है। यह भोजन के बेहतर पाचन के लिए कुछ पाचक रस भी रिलीज करता है। इसके अलावा, शरीर में कुछ हार्मोन्स के उत्पादन में भी लिवर बहुत अहम भूमिका निभाता है। अगर हमारा लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो इसकी वजह से शरीर में कई तरह की गंभीर बीमारियां पैदा हो सकती हैं। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों में लिवर से जुड़ी समस्याएं काफी कॉमन हो गई हैं।

Why Is World Hepatitis Day Celebrated

Why Is World Hepatitis Day Celebrated

लिवर से जुड़ी एक ऐसी ही गंभीर बीमारी है हेपेटाइटिस। एक गंभीर स्थिति है, जो लंबे समय में लिवर काफी नुकसान पहुंचा सकती है। साथ ही, लिवर फैलियर जैसी स्थितियों को भी ट्रिगर कर सकती है। इस गंभीर बीमारी को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने, इससे बचाव और उपचार के विकल्पों से लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य के साथ हर साल 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस डे (World Hepatitis Day) मनाया जाता है।

End of Feed