World Coconut Day 2024: जब भी कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है, तो ऐसे में डॉक्टर नारियल पानी पीने के खूब सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। यह शरीर को भरपूर एनर्जी देता है और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह कई औषधीय गुण जैसे एंटीऑक्सीडेंट आदि से भी भरपूर होता है। इसमें कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम मौजूद होते हैं। नियमित नारियल पानी पीने से शरीर को चमत्कारी फायदे मिलते हैं। ऐसे में लोगों को नारियल के फायदों के प्रति जागरूक करने और इसकी खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ हर 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है।
World Coconut Day 2024
विश्व नारियल दिवस का इतिहास - World Coconut Day History In Hindi
आपको बता दें कि पहले बार विश्व नारियल दिवस सन् 2009 में मनाया गया था। इस दिन को एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है। एशियाई और प्रशांत नारियल समुदाय (एपीसीसी) द्वारा ही इस दिन की स्थापना की गई थी। यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग के तहत एक अंतर सरकारी संगठन है। एपीसीसी ने 1969 में संगठन की स्थापना के उपलक्ष्य में इस वार्षिक उत्सव के लिए 2 सितंबर को चुना।
विश्व नारियल दिवस 2024 थीम - World Coconut Day 2024 Theme In Hindi
हर साल अंतर्राष्ट्रीय नारियल समुदाय इस दिन के लिए एक थीम निर्धारित करता है। इसका उद्देश्य नारियल के महत्व को लोगों को समझाना है। साथ ही, इसके स्वास्थ्य लाभों को लेकर जागरूक करना है। इस वर्ष के विश्व नारियल दिवस की थीम "सर्कुलर इकोनॉमी के लिए नारियल: अधिकतम मूल्य के लिए साझेदारी का निर्माण" है। यह विषय नारियल उद्योग में स्थिरता और साझेदारी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
नारियल पानी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Coconut Water In Hindi
- इस अद्भुत ड्रिंक को पीने से शरीर की थकान दूर होती है।
- यह मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने में मदद करता है।
- नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
- यह तनाव को दूर करने और ब्रेन फंक्शन में सुधार करने में मदद करता है।
- डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और हृदय रोगों के खतरे को कम करता है।
- नारियल पानी का नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
- यह कैंसर जैसे गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में भी मदद करता है।
इसलिए हमेशा हेल्थ एक्सपर्ट रोज एक नारियल पानी पीने की सलाह जरूर देते हैं। यह प्रकृति पर मौजूद सबसे शुद्ध और लाभकारी ड्रिंक है। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
