18 मई को क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स वैक्सीन दिवस, क्या है इतिहास, जानें इसका महत्व और 2025 की थीम

World AIDS Vaccine Day 2025 Significance History Theme: दनियाभर में हर साल 18 मई को विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, एचआईवी एड्स एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। लोगों में इसको लेकर जागरूकता की काफी कमी देखने को मिलती है। यह दिवस हमें प्रेरित करता है कि हम सभी मिलकर इस वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती का समाधान खोजने में योगदान दें। यहां जानें इस खास दिन के बारे में विस्तार से ...

World AIDS Vaccine Day 2025 Significance History Theme: हर साल 18 मई को 'विश्व एड्स वैक्सीन दिवस' मनाया जाता है, जिसे 'एचआईवी वैक्सीन जागरूकता दिवस' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के खिलाफ प्रभावी टीके के विकास की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस उन वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों और समुदायों के सदस्यों को सम्मानित करता है जो एचआईवी वैक्सीन के अनुसंधान और विकास में योगदान दे रहे हैं। हालांकि एचआईवी संक्रमण के लिए कोई प्रभावी टीका अभी तक उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी हैं। यह दिन हमें अनुसंधान, शिक्षा और सहयोग के माध्यम से एचआईवी एड्स के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की प्रेरणा देता है।

World AIDS Vaccine Day 2025 Significance History Theme

World AIDS Vaccine Day 2025 Significance History Theme

'विश्व एड्स वैक्सीन दिवस' का इतिहास - World AIDS Vaccine Day History In Hindi

विश्व एड्स वैक्सीन दिवस की शुरुआत 18 मई 1998 को हुई थी। इसकी प्रेरणा 18 मई 1997 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में दिए गए भाषण से मिली, जिसमें उन्होंने एचआईवी के खिलाफ प्रभावी टीका विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया था।

End of Feed