सोते समय लेते हैं बहुत ज्यादा खर्राटे, तो शरीर में हो सकती है इस चीज की कमी, एक्सपर्ट से जानें इसके पीछे का सटीक जवाब

Causes Of Snoring : सोते समय खर्राटे लेना काफी परेशानी का कारण हो सकता है। खर्राटे आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लेकिन आज हम आपको शरीर में हुई विटामिन्स की कमी बताएंगे। जो खर्राटे आने का बड़ा कारण भी हो सकती है। आइए डॉक्टर से जानते हैं इसके पीछे का सही कारण...

Causes Of Snoring At Night : रात में सोते समय खर्राटे आना एक सामान्य समस्या है, जिससे आमतौर पर बहुत से लोग प्रभावित होते हैं। खर्राटे को अक्सर हल्के में लिया जाता है। हालांकि यह समस्या केवल इतनी ही नहीं है। बल्कि ये आपकी सेहत से जुड़ा संकेत हो सकता है। जी हां ज्यादा खर्राटे लेना आपकी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की तरफ भी इशारा करता है। बहुत सारे लोग खर्राटे को मोटापा, तो कुछ लोग सांस नली में रुकावट से जोड़कर देखते हैं। लेकिन आज हमने आपकी इस गंभीर समस्या को लेकर बात की फॉर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डॉ. विनीत बंगा से... आइए जानते हैं खर्राटे को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

snoring causes

विटामिन की कमी

डॉ. विनीत बंगा की मानें तो नींद में ज्यादा खर्राटे आना एक आम समस्या है। जिसे लोग केवल शारीरिक थकान और सोने की कंडीशन से जुड़ा हुआ मान लेते है। लेकिन आपको बता दें कि ये केवल इतना ही विषय नहीं है, बल्कि इसके पीछे शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी भी हो सकती है। जी हां ज्यादा खर्राटे लेने के पीछ एक कारण विटामिन्स की कमी भी हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, विटामिन D और विटामिन B12 की कमी से भी खर्राटों की समस्या बढ़ सकती है।

End of Feed