सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है 'ब्रेन स्ट्रोक' का खतरा? जानें इसके कारण और किसे है ज्यादा खतरा

Brain Stoke And Winters : सर्दियों में खून का गाढ़ा होना, नसों का सिकुड़ना और हाई ब्लड प्रेशर ये कुछ ऐसे कारण हैं जो ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा देते है। कई हेल्थ रिसर्च के अनुसार ठंडे दिनों में इस्केमिक स्ट्रोक का जोखिम ज्यादा होता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं और साथ ही जानें किसे इसका ज्यादा खतरा होता है?

Brain Stoke And Winters : ठंड के दिनों में ब्रेन स्ट्रोक के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है? तो आपको बता दें कि जैसे ही तापमान गिरता है, शरीर खुद को गर्म रखने के लिए कई तरह के आंतरिक बदलाव शुरू कर देता है। यह प्रक्रिया बाहर से तो सामान्य दिखती है, लेकिन इसमें शरीर के अंदर काफी बड़े बदलाव होते हैं। ब्लड प्रेशर, खून का गाढ़ा होना और दबाव बढ़ना शामिल हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में ब्रेन स्ट्रोक के मामले क्यों बढ़ते हैं और किसे होता है ज्यादा खतरा?

brain stroke in winter

सर्दियों में क्यों बढ़ता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा?

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है 'ब्रेन स्ट्रोक' का खतरा?

ठंडे तापमान में खून के अंदर रेड ब्लड सेल्स, प्लेटलेट्स और थक्का बनाने वाले प्रोटीन बढ़ जाते हैं। इससे ब्लड-विस्कोसिटी यानी खून का गाढ़ापन बढ़ जाता है। जिससे रक्त का थक्का बनने की संभावना बढ़ती है। यही थक्का दिमाग की नसों को ब्लॉक करके स्ट्रोक का कारण बन सकता है। हाल ही में हुए एक हेल्थ शोध में पाया गया कि ठंड के दिनों में स्ट्रोक की संभावना 3% तक बढ़ जाती है।

End of Feed