कोरोना के बाद अब इस वायरस ने बढ़ाई चिंता, WHO का अलर्ट- एक साथ फैलेंगी कई तरह की बीमारी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 24, 2023, 11:17 AM IST

कोरोना वायरस का खतरा जैसे ही थोड़ा सा कम हुआ है वैसे ही अब दूसरे वायरस के दस्तक देने की चिंता लोगों को सता सकती है। दरअसल WHO के डायरेक्‍टर जनरल टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस साल डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

कोरोना वायरस का खतरा जैसे ही थोड़ा सा कम हुआ है वैसे ही अब दूसरे वायरस के दस्तक देने की चिंता लोगों को सता सकती है। दरअसल WHO के डायरेक्‍टर जनरल टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस साल डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसकी असल वजह है मौसम का जरूरत से ज्यादा गर्म होना। हम सभी जानते हैं कि देश के कई राज्यों में गर्मी ने तांडव मचा रखा है। भीषण गर्मी की वजह से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुनिया भर में पड़ रहे भीषण गर्मी का मुख्य कारण है अल नीनो। बता दें कि उष्ण कटिबंधीय प्रशांत क्षेत्र में समुद्री तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में आये बदलाव को एल नीनो कहा जाता है जो पूरे विश्व के मौसम को अस्त-व्यस्त कर देता है।

कोरोना के बाद अब इस वायरस ने बढ़ाई चिंता

गर्मी के मौसम में मच्छरों का आतंद भी बढ़ जाता है मच्छर इस वायरस को काफी तेजी से फैलाते भी हैं। इसी वजह से अल नीना वायरस अपना प्रकोप दिखा सकता है। उष्णकटिबंधीय बीमारियां पहले से ही साउथ अमेरिका के देशों में अपना तांडव दिखा रही हैं। अब भीषण गर्मी की वजह से एशिया में इसका खतरा बढ़ता जा रहा है।

End of Feed