Mpox: दुनिया भर में इस खतरनाक वायरस ने मचाया आतंक, दो साल में 2 बार WHO ने घोषित किया इमरजेंसी

WHO Declared Mpox Health Emergency Again: दुनिया भर में एमपॉक्स वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर से वायरस को हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है। इससे पहले भी संगठन ने संक्रमण को इमरजेंसी घोषित किया था। पिछले दो साल में दूसरी बार डब्ल्यूएचओ ने ऐसा किया है।

WHO Declared Mpox Health Emergency Again: दुनिया भर में मंकीपॉक्स वायरस ने अब एक बार फिर लोगों की चिंताएं बढ़ा दीं। यह वायरस लगातार तेजी से लोगों के बीच फैल रहा है। इसकी रफ्तार कम नहीं है। वर्ष 2022 में इस वायरस के मामले बढ़ना शुरू हुए थे, तब से अब तक लगातार यह वायरस लोगों के बीच पैर पसार रहा है। यह कई देशों में फैल चुका है। एक बार पहले भी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे एक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। लेकिन अब स्थिति इतना खतरनाक हो चुकी है कि 2 साल में ही डब्ल्यूएचओ द्वारा मंकीपॉक्स को फिर से यानी दूसरी बार हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया गया है। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वैश्विक स्तर पर यह बीमारी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।

WHO Declared Mpox Health Emergency Again

WHO Declared Mpox Health Emergency Again

क्यों घोषित किया गया हेल्थ इमरजेंसी

एमपॉक्स (Mpox) या मंकीपॉक्स एक ही वायरस है। पहले एमपॉक्स को ही मंकीपॉक्स कहा जाथा। आपको बता दें कि 14 अगस्त को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस खतरनाक वायरस को हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने का निर्णय लिया गया। इसके पीछे की वजह डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में मंकीपॉक्स वायरस के बढ़ता प्रकोप बताई जा रही है। आपको बता दें कि वायरस पड़ोसी देंशों में भी फैल चुका है। वायरस अब कांगो से बुरुंडी, केन्या, रवांडा और युगांडा आदि देशों में भी पैर पसार चुका है।

End of Feed