ब्राउन राइस या सफेद चावल वजन घटाने के लिए क्या है बेस्ट, सच्चाई जान खाने में कभी नहीं करेंगे गलती

White Rice Vs Brown Rice : ज्यादातर लोगों को इस बात की कंफ्यूजन बनी रहती है कि वजन घटाने के लिए कौन से चावल का सेवन किया जाए? कुछ लोग ब्राउन राइस को वेट लॉस के लिए बेस्ट मानते हैं, तो कुछ लोग वेट लॉस के दौरान भी सफेद चावल खा लेते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

White Rice Vs Brown Rice for Weight Loss : भारत के मुख्य आहार की बात करें तो गेहूं और चावल दो ऐसे अनाज हैं, जो भारत में भरपूर मात्रा में खाए जाते हैं। वहीं बात करें भारत के कुछ हिस्सों की तो वहां का मुख्य खाद्य अनाज चावल ही है। लेकिन भारत में सफेद चावल की बहुतायत में खाया जाता है। राजमा चावल हो या चिकन बिरयानी, खीर हो कढ़ी चावल देश भर में चावल की अलग-अलग डिश बनाकर खाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत से लोग चावल का सेवन यह सोचकर बंद कर देते हैं कि यह आपके वजन को बढ़ाने का काम करता है। तो कुछ वेट लॉस के लिए सफेद चावल छोड़कर ब्राउन राइस का सेवन करना शुरू कर देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वेट लॉस के लिए दोनों में से क्या है बेहतर?

which rice is good for weight loss

सफेद चावल और ब्राउन राइस में पोषक तत्व

सफेद चावल हो या ब्राउन राइस दोनों में ही पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे बात करें कार्बोहाइड्रेट की तो यह सफेद और ब्राउन दोनों चावलों में पाया जाता है। लेकिन ब्राउन राइस एक साबुत चावल है जबकि सफेद चावल एक रिफाइंड चावल है। जिसे पॉलिश करके बनाया जाता है। चावल पर हुई पॉलिशिंग के कारण इसके पोषक तत्वों में भी कमी आ जाती है। ब्राउन राइस में कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम जैसे तत्वों की मात्रा सफेद चावल से ज्यादा पाई जाती है। जो हमारे लिए फायदेमंद होती है।

End of Feed