Vitamin Deficiency Hairfall Causes: वक्त से पहले टकले हो जाएंगे आप भी, जानें किस विटामिन की कमी से होता है हेयरफॉल और इलाज क्या है

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jan 23, 2024, 08:30 PM IST

Which Vitamin Deficiency Causes Hairfall (बाल क्यों झड़ते हैं): बाल झड़ने की समस्या इन दिनों काफी आम हो गई है, ऐसा होने के पीछे लाइफस्टाइल खराब खानपान जैसे कई कारण है। अगर आपको भी हेयरफॉल की दिक्कत सता रही है, तो इसका एक कारण विटामिन की कमी भी हो सकता है। देखें किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं, हेयरफॉल कैसे रोके, विटामिन डिफिशिएंसी।

Which Vitamin Deficiency Causes Hairfall (बाल क्यों झड़ते हैं): इन दिनों लगभग हर चार में से दो लोगों को हेयरफॉल या बाल से जुड़ी कोई न कोई परेशानी सता रही है। उम्र से पहले ही लोगों के बाल सफेद हो रहे हैं तो तेजी से झड़ रहे हैं, ऐसा होने के पीछे खराब लाइफस्टाइल, खानपान की गंदी आदतें तो केमिकल वाली चीजों का उपयोग मुख्य कारण हो सकता है। हालांकि यही नहीं बाल झड़ने के पीछे हेरिडिटी तो आपके शरीर में हुई किसी खास तरह के विटामिन की कमी भी बाल झड़ने का बड़ा कारण हो सकती है। जी हां यहां देखें किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं, हेयरफॉल कैसे रोके, विटामिन डिफिशिएंसी कैसे दूर करें।

Which vitamin deficiency causes hairfall, vitamin b12, how to increase vitamin b12

Which vitamin deficiency causes hairfall kis vitamin ki kami se baal jhadte hai

किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं, Which Vitamin Deficiency Causes Hairfall

बाल झड़ने की दिक्कत के पीछे विटामिन बी 12, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ए, तो बायोटिन की कमी सबसे बड़ा कारण मानी जाती है। ये सारे ही विटामिन किसी न किसी तरीके से आपके बालों की ग्रोथ पर असर करते हैं। विटामिन डी हड्डियों की मजबूती जैसे ही बालों की मजबूती के लिए भी बहुत जरूरी है। वहीं विटामिन सी बालों की चमक बरकरार रखने के लिए जरूरी है। अगर आपके बाल बहुत रूखे और बेजान हैं तो वे अपने आप ही टूटने लगेंगे। इसी के साथ विटामिन ए, विटामिन बी 7 और विटामिन बी 9 की कमी भी बालों पर बुरा असर ड़ालती है।

End of Feed