ज्यादा नमक खाने जा रही लाखों लोगों की जान, WHO ने बताया खाने में कौन सा और कितनी मात्रा में नमक करना चाहिए इस्तेमाल

हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने वाला नमक क्या हमारे लिए जहर का काम कर सकता है? जी हां खाने का एक अहम हिस्सा नमक ज्यादा मात्रा में खाने से आपकी सेहत के लिए भारी नुकसान पहुंचाता है। आइए कितनी मात्रा में और कौन सा नमक खाना चाहिए, जानते हैं विस्तार से...

बिना नमक के बने खाने में स्वाद की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक को 'साइलेंट किलर' के नाम से भी जाना जाता है। जी हां ये सफेद जहर आपके खाने में स्वाद तो भरता है लेकिन सेहत के लिए कई तरह की समस्याएं पैदा कर देता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के आंकड़ों की मानें तो हर साल लगभग 19 लाख लोगों की जान नमक खाने से जा रही है। इसके अलावा वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने नमक का सेवन कम करने की सलाह भी दी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना कितना नमक खाना चाहिए? आइए जानते हैं नमक के इस पूरे खेल के बारे में विस्तार से...

salt side effects

रोजाना कितना नमक खाना चाहिए?

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO की नई गाइडलाइन्स में बताया है कि यदि आप रोजाना 2 ग्राम नमक खाते हैं, तो ये ठीक है इससे ज्यादा नमक का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर लोग लगभग 4 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं। इसका साफ मतलब है कि आप सामान्य से लगभग दो गुना नमक का सेवन कर रहे हैं।

End of Feed