ब्रश बेहतर या दातुन? किस महीने में कौन सा दातुन करना होता है सबसे अच्‍छा

दातुन का इस्तेमाल आयुर्वेद में काफी गुणकारी माना गया है। जानकारों के मानना है कि महीने के हिसाब से दातुन करना दातों और सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। इसलिए दातुन का इस्तेमाल जरुर करना चाहिए ।

नई दिल्ली: "दन्तविशोधनम् गन्धम् वैरस्यम् च निहन्ति, जिह्वादन्त, आस्यजम् मलम् निष्कृष्य सद्यः रुचिम् आधत्ते।" महर्षि वाग्भट के अष्टांग हृदयम में यह श्लोक वर्णित है, जिसका अर्थ है "दांतों की सफाई से दुर्गंध दूर होती है, जीभ, दांत से गंदगी दूर होती है और स्वाद में सुधार आता है। दांतों की सफाई के साथ पूरे शरीर के लिए दातुन को फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए समय भी निर्धारित है।

DATUN

दातुन के इस्तेमाल दातों की सेहत के लिए गुणकारी होता है

प्राकृतिक ब्रश का इस्तेमाल करना कई गुना फायदेमंद है। नीम, बबूल या अन्य टहनियों से बनी दातुन न केवल दांतों को स्वच्छ और चमकदार बनाती है, बल्कि मसूड़ों की देखभाल भी करती है। अष्टांग हृदयम में महर्षि वाग्भट ने दातुन के बारे में विस्तार से बताया है। दातुन कैसा होना चाहिए? किस महीने में किसका इस्तेमाल करें, इसे लेकर भी बहुत कुछ लिखा गया है।

End of Feed