कब हुआ देश में पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, जानें भारत ने कैसे रचा ये इतिहास? किस तकनीक का हुआ इस्तेमाल

Frist Test Tube Baby In India : टेस्ट ट्यूब तकनीक से बच्चे को जन्म देना चिकित्सा के क्षेत्र का एक बड़ा आविष्कार साबित हुआ। लेकिन ये तकनीक भारत में कब आई और कब इस तकनीक से पहले बच्चे का जन्म हुआ? आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

जब भी इंसान के सामने चुनौतियां आई हैं तो उसने इस यात्रा को आसान बनाने के लिए विज्ञान का सहारा लिया है। इंसान और विज्ञान के मेल ने न केवल समाधान निकाला है, बल्कि समाज और मानव जाति को भी नई दिशा देने का काम किया है। ऐसा ही एक चमत्कार 6 अगस्त, 1986 को भारत में हुआ था, जब विज्ञान की मदद से भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। उस दौर में टेस्ट ट्यूब बेबी की पैदाइश को मेडिकल साइंस के क्षेत्र में वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता माना गया।

test tube baby in india (Photo - Canva)

कब हुआ देश के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म?

6 अगस्त, 1986 को मुंबई के किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में देश की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी जन्मी। इस क्रांतिकारी घटना ने सहायक प्रजनन तकनीक (आईवीएफ) के क्षेत्र में भारत को वैश्विक मंच पर स्थापित किया। इस उपलब्धि ने निसंतान दंपतियों के लिए नई उम्मीद जगाईं और लाखों लोगों के लिए माता-पिता बनने का सपना साकार करने का रास्ता खोला।

End of Feed