Dog Bite: कुत्ता काटने के बाद सबसे पहले क्या करें? तुरंत करें ये काम, नहीं रहेगा रेबीज का खतरा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 27, 2023, 12:10 PM IST

Dog Bite: देशभर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्ता काटने के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ समय पहले गाजियाबाद से कुत्ते के काटने का चौंकाने वाला मामला सामने आया था जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। दरअसल कुत्ते के काटने से बच्चे को रेबीज हो गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले के बाद से कई लोगों के मन में ये सवाल है कि कुत्ते के काटने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए जिससे रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके।

Dog Bite: देशभर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन कुत्ता काटने के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ समय पहले गाजियाबाद से कुत्ते के काटने का चौंकाने वाला मामला सामने आया था जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। दरअसल कुत्ते के काटने से बच्चे को रेबीज हो गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले के बाद से कई लोगों के मन में ये सवाल है कि कुत्ते के काटने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए जिससे रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके। रेबीज को हाइड्रोफोबिया भी कहा जाता है। कई बार लोग कुत्ते काटने के मामले में काफी लापरवाही करते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आपके मन में भी ये सवाल है कि कुत्ता के काटने के बाद क्या करना चाहिए तो आज हम आपको बताएंगे कि कुत्ता के काटने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए।

Dog Bite

कुत्ता काटने के बाद सबसे पहला काम क्या करना चाहिए? - What is the first thing to be done after a dog bite?

अगर किसी व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया है तो सबसे पहले जिस स्थान पर कुत्ते ने काटा है उस जगह को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। फिर वहां तुरंत जीवाणुरहित पट्टी (sterile bandage) लपेटें। घाव पर पट्टी को अच्छे से बांधे और तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले जाएं।

End of Feed