क्या है पश्चिमोत्तासन करने का सही तरीका, जान लें इस योगासन के फायदे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 8, 2025, 03:13 PM IST

पश्चिमोत्तानासन एक बहुत ही फायदेमंद योगासन है, लेकिन इसे सही तरीके से करना बहुत ज़रूरी है ताकि चोट से बचा जा सके और पूरे लाभ मिल सकें। यहां जान लें पश्चिमोत्तानासन करने से क्या क्या फायदे होते हैं।

शारीरिक हो या मानसिक, हर समस्या का समाधान योगासन के पास है। ऐसे में बात बढ़ती उम्र की समस्या से संबंधित हो तो पश्चिमोत्तासन विशेष रूप से फायदेमंद है। पश्चिमोत्तासन एक ऐसा योगासन है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Benefits of Paschimottasana (Image Source: istock)

Benefits of Paschimottasana (Image Source: istock)

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह आसन विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए फायदेमंद है। यह न केवल लचीलापन बढ़ाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है। पश्चिमोत्तासन को 'सीटेड फॉरवर्ड बेंड' भी कहते हैं, एक ऐसा योगासन है जिसमें शरीर को आगे की ओर झुकाकर रीढ़, हैमस्ट्रिंग और काल्व्स की मांसपेशियों को खींचा जाता है। यह आसन शरीर को लचीला बनाने के साथ-साथ तनाव दूर कर मानसिक शांति भी देता है।

End of Feed