आपने भी अक्सर चमचमाते बर्तनों में खाना जरूर बनाया होगा। जिसमें खाना बनाते समय चिपकता नहीं हैं, उन बर्तनों को हम नॉन स्टिक बर्तन कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको पसंद आने वाले ये बर्तन आपकी सेहत को बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं। जी हां इन बर्तनों के गर्म होने पर इनमें से एक धुंआ निकलता है, जिससे टेफ्लॉन फ्लू नाम की एक बीमारी होती है।
डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल अमेरिका 'टेफ्लॉन फ्लू' रोग के चलते 250 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही कारण है कि इन बर्तनों के कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं क्या है ये रोग और क्या हैं इसके लक्षण?
यह भी पढ़ें - अधूरा ज्ञान छोड़ यहां लें IVF प्रोसेस की पूरी जानकारी, क्यों होते हैं जुडवां बच्चों के ज्यादा चांस, कितना है सक्सेस रेट
क्या है टेफ्लॉन फ्लू? - What is Teflon Flu
टेफ्लॉन फ्लू एक बुखार है, जिसमें फ्लू जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। यह रोग नॉन स्टिक बर्तनों को बहुत अधिक ताप पर गर्म करने पर निकलने वाले धुए के कारण होता है। इस रोग का नाम टेफ्लॉन इसलिए रखा गया क्यों नॉन स्टिक बर्तनों में होने वाली कोटिंग को टेफ्लॉन कोटिंग कहा जाता है। जिससे बहुत अधिक गर्म करने पर यह जल के धुआं छोड़ती है। जिसमें मौजूद खतरनाक केमिकल हमारे शरीर में जाकर फ्लू जैसी समस्या पैदा कर देते हैं।
टेफ्लॉन फ्लू के लक्षण- Symptoms of Teflon Flu
- तेज बुखार।
- सिर में दर्द।
- गले में खराश।
- सांस लेने में कठिनाई।
- उल्टी या मतली की समस्या।
कैसे करें बचाव - How to Prevent Teflon Flu
- नॉन स्टिक बर्तनों के प्रयोग से बचें।
- नॉन स्टिक बर्तनों को बहुत अधिक गर्म न करें।
- नॉन स्टिक बर्तन को खाली गैस पर न चढ़ाएं।
- खाना पकाते समय किचन में पंखा जरूर चलाएं।
- इनकी जगह स्टील या लोहे के बर्तनों में खाना पकाएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
