Ayurvedic Remedies Treat Urinary Tract Infection In Hindi: यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) को आम भाषा में यूरिन या पेशाब में इन्फेक्शन कहते हैं। यह एक बहुत ही आम समस्या है, जिसका ज्यादातर लोग सामना करते हैं। यह पुरुष और महिलाओं में दोनों में देखने को मिलती है। लेकिन यह एक गंभीर समस्या है। इसकी वजह से लोगों को पेशाब करते समय जलन, दर्द, महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज, पेडू में दर्द, बुखार, कंपकंपी या बहुत ठंड लगने जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसकी वजह से लोगों को काफी असहजता महसूस होती है।
ऐसे में लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर यूरीन इन्फेक्शन से जल्द छुटकारा कैसे पाएं? आपको बता दें कुछ कारणों की वजह से यह समस्या लोगों को बार-बार भी परेशान करती है। अच्छी बात यह है कि कुछ सरल घरेलू नुस्खों की मदद से आप आसानी से यूरीन इन्फेक्शन के लक्षणों को कम कर सकते हैं और इससे जल्द छुटकारा पा सकते हैं। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अर्पणा पद्मानाभन ने सोशल मीडिया पर यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के लिए कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे बताए हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
यूरिन इन्फेक्शन के लिए आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies For Urine Infection In Hindi
अरारोट पाउडर (Arrow Root Powder)
अरारोट में ऐसे गुण होते हैं, जो पेशाब की जलन को शांत करने और मूत्र मार्ग की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह इन्फेक्शन के कारण पेल्विस और यूरीनरी ट्रैक्ट के आसपास के हिस्से में दर्द से भी राहत प्रदान करता है।
यूरीन इन्फेक्शन के लिए इसका प्रयोग करना भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको बस एक लीटर पानी लेना है और इसमें 2 बड़े चम्मच अरारोट का पाउडर डालकर अच्छी तरह उबाल लेना है। इसमें 2-3 इलायची के दाने भी डालें। इस मिश्रण का दिन भर सेवन करें। आपको इन्फेक्शन में बहुत आराम मिलेगा।
जौ का पानी (Barley Water)
यूरीनरी ट्रै्क्ट इन्फेक्शन की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक प्रभावी एंटीडोट है। इसमें मूत्रव्धक प्रभाव होते हैं। यह पेशाब के माध्यम से हानिकारक बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है और जल्द इन्फेक्शन से राहत देता है।
इसका प्रयोग करने के लिए आपको बस 1 लीटर पानी में 2 बड़े चम्मच जौ डालकर उबालना है। इस पानी को छानकर एक बर्तन में निकाल लें और दिन भर इसका सेवन करें।
चावल का पानी (Rice Water)
चावल का पानी यूरीन इन्फेक्शन होने पर इसके लक्षणों से आपको राहत प्रदान कर सकता है। साथ ही, यह इसके जल्द उपचार में भी मदद करता है। यूरीन इन्फेक्शन से राहत के लिए यह भी एक ट्राइड और टेस्टेड नुस्खा है।
इसके लिए आपको आधा लीटर पानी में 2 बड़े चम्मच चावल डालकर 4 घंटे के लिए भिगोकर छोड़ देना है। उसके बाद इसे 2-3 मिनट पानी में अच्छी तरह मिक्स करें, जिससे कि चावल अपना स्टार्ट छोड़ सकें। इसका दिन में कई बार सेवन कर सकते हैं।
