Times Now Navbharat
live-tv
Premium

क्या होता है मेलास्मा, Twinkle Khanna ने किस ‘बिन बुलाए मेहमान’ का किया जिक्र, जानिए स्किन कंडीशन का सच

Melasma In Hindi: सोचिए कभी आईने में अचानक दिख जाए कोई ऐसा दाग, जो अचानक बिन बुलाए आ गया हो और जाने का नाम न ले - तो कैसा लगेगा? ट्विंकल खन्ना ने इसी एहसास को ‘बिन बुलाया मेहमान’ कहा है। बता दें कि यह एक स्किन कंडीशिन है, जिसे मेडिकल भाषा में मेलास्मा कहा जाता है। इसमें चेहरे पर काले धब्बे क्यों उभरते हैं, हार्मोन और धूप का इसमें क्या रोल है आदि के बारे में आज के लेख में विस्तार से जानिए।

Image
मेलास्मा क्या होता है
Authored by: Vineet
Updated Jan 4, 2026, 17:52 IST

Melasma In Hindi: कभी-कभी हमारी स्किन पर ऐसी चीजें आ जाती हैं जिनका न तो न्योता दिया होता है और न ही हम उन्हें चाहते हैं। अक्षय कुमार की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने मेलास्मा को कुछ इसी अंदाज में 'बिन बुलाया मेहमान' कहा था। उनका यह बयान इसलिए भी चर्चा में रहा, क्योंकि मेलास्मा कोई रेयर बीमारी नहीं है, बल्कि एक ऐसी स्किन कंडीशन है जिससे बहुत सी महिलाएं और पुरुष चुपचाप जूझते रहते हैं।

चेहरे पर अचानक उभरने वाले गहरे भूरे या स्लेटी धब्बे न सिर्फ लुक को लेकर चिंता बढ़ाते हैं, बल्कि कॉन्फिडेंस भी कम कर देते हैं। उनका यह अनुभव बहुत आम है, क्योंकि मेलास्मा कोई अनोखी या दुर्लभ समस्या नहीं, बल्कि ऐसी स्किन कंडीशन है जो चुपचाप आती है और लंबे समय तक साथ बनी रह सकती है। आज के लेख में हम आपको इस स्किन कंडीशन को सरल भाषा में विस्तार से समझाएंगे।

मेलास्मा क्या होता है (What Is Melasma In Hindi)

स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो मेलास्मा एक ऐसी त्वचा संबंधी समस्या है, जिसमें चेहरे पर गहरे भूरे या स्लेटी रंग के धब्बे दिखने लगते हैं। ये धब्बे आमतौर पर गालों, माथे, नाक और होंठ के ऊपर दिखाई देते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह समस्या त्वचा में रंग बनाने वाली कोशिकाओं के ज्यादा सक्रिय हो जाने की वजह से होती है। यही वजह है कि त्वचा के कुछ हिस्से बाकी चेहरे से ज्यादा गहरे नजर आने लगते हैं।

बिन बुलाया मेहमान

बिन बुलाया मेहमान

ट्विंकल खन्ना ने ‘बिन बुलाया मेहमान’ क्यों कहा

ट्विंकल खन्ना ने अपने अनुभव में बताया कि मेलास्मा अचानक आता है और फिर लंबे समय तक चेहरे पर बना रहता है। न दर्द, न खुजली, लेकिन आईने में हर बार अपनी मौजूदगी का एहसास जरूर कराता है। उन्होंने इसे इसलिए बिन बुलाया मेहमान कहा, क्योंकि जैसे कोई बिना बुलाए घर आ जाए और जाने का नाम न ले वैसा ही व्यवहार यह स्किन समस्या करती है।

मेलास्मा होने के पीछे हार्मोन का क्या संबंध है

रिपोर्ट के मुताबिक, मेलास्मा का सीधा संबंध हार्मोनल बदलावों से माना जाता है। यही कारण है कि यह समस्या महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है, खासकर गर्भावस्था के दौरान। हार्मोन में होने वाले उतार-चढ़ाव त्वचा में रंग बनाने की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं, जिससे चेहरे पर काले धब्बे उभर सकते हैं।

धूप मेलास्मा को क्यों बढ़ा देती है

मेलास्मा की एक बड़ी वजह तेज धूप भी मानी जाती है। सूरज की किरणें त्वचा पर असर डालती हैं और पहले से मौजूद धब्बों को और गहरा कर सकती हैं। यही कारण है कि यह समस्या अक्सर चेहरे के उन्हीं हिस्सों में दिखती है, जो सीधे धूप के संपर्क में रहते हैं।

मेलास्मा का सच

मेलास्मा का सच

सिर्फ चेहरा नहीं, मन की भी परेशानी

मेलास्मा भले ही शारीरिक रूप से दर्दनाक न हो, लेकिन मानसिक रूप से यह परेशान जरूर करता है। चेहरे पर दिखने वाले दाग आत्मविश्वास को कम कर सकते हैं। ट्विंकल खन्ना का इस विषय पर खुलकर बात करना इसलिए अहम है, क्योंकि इससे यह समझ आता है कि यह कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि एक आम और समझी जाने वाली स्किन समस्या है।

मेलास्मा को लेकर सही जानकारी क्यों जरूरी है

इस स्किन कंडीशन को लेकर डरने या छिपाने की जरूरत नहीं है। जितनी ज्यादा सही जानकारी होगी, उतना ही इसे समझना आसान होगा। मेलास्मा कोई खतरनाक बीमारी नहीं, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जिसे समझदारी और सही देखभाल के साथ संभाला जा सकता है।

End of Article