World Hepatitis Day: क्या होता है हेपेटाइटिस, लिवर के लिए क्यों माना जाता है खतरनाक, डॉक्टर से जानिए शुरुआती लक्षण और इलाज

What Is Hepatitis In Hindi: हम में से ज्यादातर लोग हेपेटाइटिस के बारे में नहीं जानते हैं। यही वजह से की लोग इसकी चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं और उन्हें समय रहते इलाज नहीं मिल पाता। मगर आपको बता दें कि यह स्थिति इतनी गंभीर है कि लिवर फेल होने की वजह भी बन सकती है। हर साल 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक किया जा सके, साथ ही समय पर जांच और इलाज से लाखों जानें बचाई जा सकें। हेपेटाइटिस क्या है और यह लिवर को कैसे नुकसान पहुंचाता है, आज के लेख में जानिए इसके लक्षण, कारण, इलाज और बचाव के उपाय।

What Is Hepatitis In Hindi: हमारे शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं, जो लगातार और चुपचाप अपना काम करते हैं, लेकिन इनके स्वास्थ्य को अक्सर हममें से ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा ही एक अंग है लिवर, जो हर दिन खून को साफ करता है, खाना पचाने में मदद करता है और शरीर को एनर्जी देता है। लेकिन जब लिवर में सूजन आ जाती है, तो यह एक गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसे हेपेटाइटिस कहते हैं। यह बीमारी दिखने में तो आम लग सकती है, लेकिन अगर इसे समय रहते नहीं समझा गया, तो यह लिवर को इतना नुकसान पहुंचा सकती है कि मरीज को सिरोसिस, फेलियर या कैंसर तक का खतरा हो सकता है।

हेपेटाइटिस क्या होता है

हेपेटाइटिस क्या होता है

डॉ. रोहित मेहतानी, जो अमृता अस्पताल (फरीदाबाद) में वरिष्ठ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट हैं, बताते हैं 'हेपेटाइटिस को अगर वक्त पर पहचाना जाए, तो इसका इलाज आसान है। लेकिन इसे नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।' विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) के मौके पर आज हम आपको बताएंगे कि हेपेटाइटिस होता क्या है, कैसे फैलता है, इसके लक्षण, इलाज और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।

End of Feed