अमेरिका से सामने आया जानलेवा फंगस का खतरा, अंदर से खोखला कर देता है पूरा शरीर

हाल ही में अमेरिका से जानलेवा फंगस के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे पीड़ित रोगी का शरीर अंदर से खराब होने लगता है। फेफड़ों को प्रभावित करने वाला ये फंगल लोगों के लिए जानलेवा है। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है ये नया खतरा।

हाल ही में अमेरिका से सामने आ रही खबरों की मानें तो वहां एक जानलेवा फंगल इंफेक्शन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका के फ्लोरिडा, लुइसियाना, टेक्सास, जॉर्जिया और कैलिफोर्निया प्रांतों में इसके कई मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बड़े अमेरिका शहर जैसे न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन और लॉस एंजिल्स में भी संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। एस्परगिलस फ्यूमिगेटस नाम का ये फंगस काफी खतरनाक है, जो हवा के माध्यम से लोगों के बीच फैलता है। शुरुआत में ये अपना शिकार हमारे फेफड़ों को बनाता है, फिर पूरे शरीर को अपनी चपेट में ले लेता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

fungal infection in America

क्या है एस्परगिलस फ्यूमिगेटस?

आपको बता दें कि एस्परगिलस फ्यूमिगेटस एक प्रकार का फंगस है। जो हवा के माध्यम से लोगों के बीच फैलता है। एस्परगिलस फ्यूमिगेटस संक्रमण के बाद कोनिडिया नाम के सूक्ष्म बीजाणु छोड़ता है। जो हमारे शरीर में गंभीर संक्रमण की वजह बन जाते हैं। इस फंगल इंफेक्शन से पीड़ित होने पर खांसी, सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द जैसे श्वसन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा बुखार भी इसका एक प्रमुख लक्षण है।

End of Feed