Anxiety: एंग्जायटी क्या है? एंग्जाइटी के लक्षणों को इग्नोर करने से बढ़ सकती है परेशानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 10:00 PM IST

Anxiety Disorder Symptoms: कोई भी विचार जब एक स्तर से आगे बढ़ जाता है, तो उसे ही एंग्जायटी कहते हैं। जब तक कोई विचार आपको परेशान ना करें तब तक वह सामान्य है। लेकिन अगर कोई विचार आपको हैरान और परेशान करने लगे तो यह चिंता का विषय बन सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जानिए क्या है एंग्जायटी के लक्षण
  • एंजाइटी की पहचान कुछ लक्षणों से कर सकते हैं
  • एंग्जायटी डिसऑर्डर व्यक्ति के दिमाग से जुड़ी सबसे नॉर्मल विकारों में से एक है

Anxiety Disorder Symptoms: एंग्जायटी के केस भारत में बढ़ते जा रहे हैं। आजकल की दौड़ भाग में हमलोगों की जिंदगी में चिंता, तनाव और डिप्रेशन की समस्या आम बात हो गई है। ओवरथिंकिंग करना इसका सबसे बड़ा कारण है, क्योंकि ओवरथिंकिंग की वजह से हम अपने दिमाग को आराम नहीं दे पाते हैं। दुख, निराशा, अवसाद एंग्जाइटी के कारण हैं। सही समय पर ध्यान न देने की वजह से यह भयानक रूप ले लेता है, जिसके कारण पैनिक अटैक यानि दौरे आते हैं। इसके अटैक में व्यक्ति को हर समय चिंता और घबराहट महसूस होती है।

Anxiety

एंग्जायटी डिसऑर्डर को हल्के में ना लें , जानिए लक्षण

एंजाइटी के सामान्य लक्षण-

  1. 1- अधिक टेंशन लेना इसका सबसे बड़ा लक्षण व कारण दोनों है। किसी बात को मन में बैठा लेना व किसी से शेयर ना कर पाना एंग्जाइटी का रूप ले लेता है। सांस फूलना, दिल की धड़कन का बढ़ना इसके लक्षणों में से एक है।
  2. एंग्जायटी के लक्षणों में से यह भी है कि व्यक्ति सही से सो नहीं पाता है। नींद पूरी ना हो या ना आधी रात में जग जाना इत्यादि एंग्जायटी के लक्षण हैं।
  3. एंग्जायटी से पीड़ित लोग सदैव दुखी रहते हैं। यह लोग कभी किसी किसी भी कंडीशन में संतुष्ट नहीं महसूस करते हैं।
  4. घबराहट, थकान समाज से कटे रहना, हर बात पर उत्तेजित हो जाना इत्यादि भी इसके लक्षणों में आता है।
Heart Attack : सर्दियों में रहता है हार्ट अटैक का अधिक खतरा, इन तरीकों से करें बचाव

End of Feed