what is 12-3-30 walking trend: वेट लॉस के लिए कोई प्रभावी तरीका देख रहे हैं तो 2025 का ये ट्रेंड फॉलो करके देखें। फिटनेस फ्रीक लोगों में फिलहाल 12-3-30 वॉकिंग ट्रेंड बहुत पॉपुलर है। इससे वेट कम होने से साथ शरीर से फैट घटाने में भी मदद मिलती है। इस तरह ये मेथड मेटाबॉलिक रेट को बैलेंस करता है।
12-3-30 Walking Trend for Weight Loss
क्या है 12-3-30 वॉकिंग ट्रेंड
वेट लॉस के इस तरीके में 12% इन्क्लाइन पर, 30 मिनट तक, 4.5 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेडमिल पर चलना शामिल है। आप किसी स्लोप वाली जगह पर भी ये वॉक कर सकते हैं। सीढ़ियां चढ़कर भी इस फैट लॉस वाले वर्कआउट को किया जा सकता है। इस तरह वॉक करने वालों के बीच ये वर्कआउट पॉपुलर हो रहा है।
12-3-30 वॉक करना कैसे काम करता है
12-3-30 वॉकिंग ट्रेंड शरीर के लिए बहुत प्रभावी होता है। अगर इसे दिन में 15 से 20 मिनट भी किया जाए तो इससे बॉडी में जमा फैट गलने लगता है। इस एक्सरसाइज में फैट को एनर्जी के तौर पर यूज करने में मदद मिलती है। अगर इस एक्सरसाइज को सही शेड्यूल से किया जाए तो यह वजन करने में बहुत प्रभावी रहता है।
अन्य वर्कआउट्स से है बेहतर?
12-3-30 से वॉक करने का बड़ा फायदा ये है कि इससे बॉडी में कोर्टिसोल लेवल कम होता है। इससे शरीर पर वैसा ही प्रभाव पड़ता है जैसा कि अक्सर दौड़ने या उच्च-तीव्रता अंतराल प्रशिक्षण (HIIT) से आता है। अगर आपका शरीर वर्कआउट का बहुत ज्यादा लोड नहीं ले पाता है तो 12-3-30 वर्कआउट एक अच्छा विकल्प है।
किसको ज्यादा फायदा
जो भी लोग प्रभावी ढंग से अपना वेट लॉस कर अपनी ओवरआल फिटनेस में सुधार करना चाहते हैं तो वे इस वॉकिंग ट्रेंड से लाभ उठा सकते हैं। इसे मुख्य रूप से जिम या घर के सेटिंग्स में ट्रेडमिल के साथ किया जाता है, जिससे यह एक विस्तृत उपयोगकर्ता वर्ग के लिए सुलभ बनता है।
क्यों है पॉपुलर
12-3-30 के प्रचार के साथ ही इस वॉकिंग ट्रेंड से जुड़े लाभों के बारे में लोगों में जागरूकता आ रही है। यह विधि पारंपरिक वर्कआउट्स जितना लोड बॉडी पर नहीं आने देती है, बावजूद इसके इससे अच्छी फिटनेस पाई जा सकती है।
