आंखों की इन बीमारियों का मरीज बना सकता है मोटापा, नहीं किया कंट्रोल तो हो सकते हैं अंधेपन का शिकार

Eye Diseases Caused By Obesity: अगर आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ रहा है या पहले से मोटापे से जूझ रहे हैं तो आपको बता दें कि यह आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। इसकी वजह से सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं ही नहीं, बल्कि आंखों की गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। यहां जानें आंखों के लिए मोटापा क्यों है खतरनाक।

Eye Diseases Caused By Obesity: अक्सर जब हम मोटापे की बात करते हैं, तो दिल, शुगर और हाई बीपी जैसे रोगों का जिक्र पहले आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोटापा आपकी आंखों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है? जी हां, ज्यादा वजन आंखों की रोशनी पर भी असर डालता है और अगर वक्त रहते ध्यान न दिया गया, तो ये गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, यहां तक कि अंधापन भी हो सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि मोटापा कैसे आंखों की सेहत को प्रभावित करता है और किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Eye Diseases Caused By Obesity In Hindi

Eye Diseases Caused By Obesity In Hindi

मोटापे के कारण होने वाली आंखों की बीमारियां - Eye Diseases Caused By Obesity In Hindi

डायबिटिक रेटिनोपैथी

मोटापे से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, और डायबिटीज की वजह से आंखों की रेटिना पर असर पड़ता है। इसे डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं। अगर इसे नजरअंदाज किया गया, तो धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कमजोर होती जाती है और अंधेपन तक की नौबत आ सकती है।

End of Feed