Weight Loss: मोटापा (Obesity) आज एक आम समस्या बन गई है। करीब-करीब हर घर में एक सदस्य इस समस्या से जूझ रहा है। मोटापे में न सिर्फ आपका वजन बढ़ता है, बल्कि आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। लोग मोटापा कम करने के लिए दवाई (Medicine) से लेकर डाइट (Diet) और एक्सरसाइज (Exercise) भी करते हैं। कुछ लोग जहां अपना वजन कम कर लेते हैं तो कुछ अभी भी अपने मोटे पेट के साथ जूझ रहे होते हैं। आज इसी को लेकर हम आपके साथ दादी और नानी के कुछ असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपना वजन काफी ज्यादा कम कर पाएंगे।
Weight Loss: दादी-नानी के नुस्खों से मोटापा होगा दूर।
मोटापा कम करने के लिए दादी-नानी के असरदार नुस्खे
रोज करें नींबू और शहद का सेवन
वजन कम करने के लिए आपको रोज नींबू और शहद का सेवन करना होगा। सुबह उठने के साथ ही खाली पेट आपको एक चम्मच नींबू के रस को दो चम्मच शहद के साथ मिलाएं और फिर पानी के साथ सेवन करें। अगर आप रोज ऐसा करते हैं तो जल्द ही आपका वजन कम होने लगेगा।
दिनभर में खूब पानी का करें सेवन
वजन कम करने के लिए रोज ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। एक दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पानी पीने से वजन कम होने के साथ ही आपको वजन तो कम होगा ही, साथ ही आप फिट भी रहेंगे। ध्यान रहे है कि आपको मीठा जूस या शरबत नहीं पीना है।
खाना खाने के बाद जरूर करें वॉक
खाना खाने के बाद वॉक करना बेहद जरूरी है। रोज खाना खाने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट टहलना चाहिए। अगर आप खाना खाने के बाद सोने या फिर टीवी देखने लगे तो इससे आपका वजन बढ़ेगा।
घी, तेल से बनाएं दूरी
मोटापे से जूझ रहे लोगों को घी, तेल आदि से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। दरअसल इन सभी चीजों में फैट अधिक मात्रा में होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कम हो, तो आपको इनसे दूरी बनाकर रखनी होगा।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
