सामान्य नहीं बीमारियों का संकेत हैं कमजोर और टूटते नाखून, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Health Symptoms on Nails : क्या आपके नाखून भी काफी कमजोर हो गए हैं और अक्सर टूटते रहते हैं। यदि हां तो इन्हें सामान्य समझकर इग्ननोर करना आपकी सेहत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। जी हां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे नाखूनों का टूटना शरीर में बीमारियों का संकेत हो सकता है?

Health Symptoms on Nails : हमारी त्वचा, बाल और नाखून सेहत का आईना होते हैं। जब शरीर भीतर से मजबूत होता है, तब नाखून चमकदार और मजबूत होते हैं। लेकिन जैसे ही शरीर में पोषण की कमी होने लगती है, सबसे पहले असर नाखूनों पर दिखाई देता है, वे टूटने लगते हैं, छिलने लगते हैं, या उनमें सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं। आयुर्वेद और विज्ञान, दोनों मानते हैं कि शरीर का पोषण ठीक न हो, तो सबसे पहले ऐसे ही संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं टूटते नाखूनों से सेहत को मिलने वाले कुछ संकेत...

health symptoms on nails

आयुर्वेद के अनुसार, नाखून अस्थिधातु (हड्डियों) का उपधातु यानी सहायक तत्व होते हैं। जब शरीर में अस्थिधातु की पोषण प्रक्रिया में कोई रुकावट आती है, तो इसका असर नाखूनों पर दिखाई देने लगता है। यही वजह है कि कमजोर नाखून सिर्फ एक बाहरी समस्या नहीं, बल्कि आंतरिक गड़बड़ी का संकेत हैं। वहीं, आधुनिक मेडिकल साइंस के अनुसार, नाखून मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। इस प्रोटीन के निर्माण और मजबूती के लिए शरीर को खास पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जब इन पोषक तत्वों की कमी होती है, तो नाखूनों की गुणवत्ता गिरने लगती है।

End of Feed