जल्दी बुढ़ापा लाती है आपकी ये छोटी सी आदत, नई स्टडी में सामने आई बात, लंबे समय तक जवां रहने के लिए बनाएं दूरी

Disadvantages Of Waking Up Late In The Morning In Hindi: देर तक सोना जितना आरामदायक लगता है, उतना ही नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप जवां दिखना चाहते हैं, हेल्दी रहना चाहते हैं और दिमागी तौर पर फिट बने रहना चाहते हैं, तो सुबह जल्दी उठने की आदत डालिए। यहां जानें देर से उठना है कैसे आपको जल्दी बूढ़ा बनाने में योगदान देता है।

Disadvantages Of Waking Up Late In The Morning In Hindi: क्या आपको सुबह उठने में देर हो जाती है? क्या अलार्म बार-बार स्नूज करना आपकी आदत बन गई है? तो आपको बता दें कि ये आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। हाल ही में आई एक स्टडी के अनुसार, देर से उठने की आदत हमारी बॉडी क्लॉक यानी जैविक घड़ी को बिगाड़ सकती है, जिससे उम्र तेजी से बढ़ती है। इसका असर आपकी त्वचा, मानसिक स्वास्थ्य, दिल और ऊर्जा स्तर पर साफ दिख सकता है। कई लोग सोचते हैं कि ज्यादा देर तक सोना शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन हकीकत इसके उलट है। अगर आप लंबे समय तक जवां और फिट रहना चाहते हैं, तो इस छोटी सी आदत को तुरंत सुधारना जरूरी है।

Disadvantages Of Waking Up Late In The Morning In Hindi

Disadvantages Of Waking Up Late In The Morning In Hindi

सुबह देर से उठना जल्दी बूढ़ा बनाने में देता है योगदान

बॉडी क्लॉक का गड़बड़ाना

हमारे शरीर में एक प्राकृतिक जैविक घड़ी होती है, जिसे सर्कैडियन रिद्म कहा जाता है। यह नींद, पाचन, हॉर्मोन और ऊर्जा स्तर को कंट्रोल करती है। जब हम रोज़ देर से उठते हैं, तो यह रिद्म असंतुलित हो जाती है, जिससे हमारी बॉडी को ठीक से काम करने में दिक्कत होती है।

End of Feed