Myositis Means and Causes: पुष्पा वाली सामंथा को है ये खतरनाक बीमारी! जान लें क्या होता है मायोसिटिस, इसके लक्षण और इलाज

Myositis causes and treatment: क्या आपको भी दिन भर थकान, शरीर में असहनीय दर्द और अजीब सी सूजन महसुस होती है, तो इसे हल्के में लेने की गलती न करें। ऐसा मायोसिटिस नाम की दुर्लभ बीमारी के कारण हो सकता है। पुष्पा वाली सामंथा रुथ प्रभु भी इसी बीमारी से जुझ रही हैं, यहां देखें आखिर मायोसिटिस होता क्या है, इसके लक्षण और इलाज क्या है।

What is Myositis, causes and symptoms: अच्छी दिन भर शरीर में असहनीय दर्द रहता है, अनियमित थकान, सूजन आदि की समस्या की भी शिकायत है? तो इस स्थिति को हल्के में लेने की गलती आपके लिए बहुत भारी पड़ सकती है। अगर शरीर में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं, तो ये मायोसिटिस के संकेत हो सकते हैं। जो एक गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसका समय रहते इलाज करना बहुत आवश्यक है अथवा स्थिति बिगड़ते देर नहीं लगेगी। पुष्पा फिल्म वाली साउथ सुंदरी सामंथा रुथ प्रभु भी इसी खतरनाक बीमारी से जुझ रही हैं। पिछले साल सामंथा ने अपनी बिगड़ती सेहत के बारे में जानकारी दी थी। यहां देखें आखिर क्या होता है मायोसिटिस, इसके कारण, लक्षण और इलाज क्या है।

Myositis, Myositis means, myositis causes, samantha ruth

Vijay devarkonda kushi co star samantha ruth prabhu suffering from myositis know meaning causes and treatment

क्या होता है मायोसिटिस, Myositis Means in Hindi

मायोसिटिस एक ऐसी ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें मरीज को शरीर में अनियमित रूप से थकान और कमजोरी की शिकायत बहुत ज्यादा परेशान करने लग जाती है। पेशेंट की मांसपेशियों में तेज और लगातार दर्द होता रहता है। वहीं अगर समय रहते बीमारी का उपयुक्त इलाज नहीं किया गया तो स्थिति बहुत तेजी से बिगड़ने लगती है। मायोसिटिस में मरीज के शरीर का इम्यून सिस्टम यानी की प्रतिरक्षा प्रणाली अपनी ही हेल्दी सेल्स को क्षति पहुंचाने लग जाती है। जिसके चलते पेशेंट को उठने, बैठने, चलने से लेकर अन्य सामान्य दैनिक काम करने में भी दिक्कत होती है।

End of Feed