शुद्ध शाकाहारी लोगों में B12 की कमी? ये 4 भारतीय फूड्स करेंगे मदद

vegetarian Foods For B12: विटामिन B12 एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो मुख्य रूप से नॉनवेज फूड में पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए इसकी कमी आम है, लेकिन कुछ शाकाहारी खाद्य पदार्थ इसे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। भारत में विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए आहार में विविधता लाना आवश्यक है।

Vitamin B12 Vegetarian Foods: विटामिन B12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो शरीर के सही कार्य के लिए बेहद आवश्यक है। विटामिन B12 नॉनवेज फूड में मुख्य रूप से पाया जाता है इस बात के बारे में तो शायद आपको जानकारी होगी लेकिन अगर आप शाकाहारी हैं तो इस बात की काफी संभावना है कि ये विटामिन आपकी डाइट से गायब हो। शाकाहारी लोगों के लिए इसकी कमी एक गंभीर समस्या बन सकती है। भारत में शाकाहारी लोगों की संख्या अधिक है ऐसे में विटामिन B12 की कमी लोगों में आम बात है। लेकिन, घबराने की कोई बात नहीं है सही जानकारी आपकी मदद कर सकती है। यह जानना आवश्यक है कि शाकाहारी आहार में कौन से खाद्य पदार्थ विटामिन B12 के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Vitamin B12 vegetarian foods

विटामिन B12 एक आवश्यक पोषक तत्व

रिसर्च बताती है कि नाश्ते के अनाज में प्रति सर्विंग 1.0-2.5 माइक्रोग्राम विटामिन B12 पाया जाता है। यह ध्यान देने योग्य है कि खाद्य फोर्टिफिकेशन, यानी खाद्य पदार्थों में विटामिन B12 को जोड़ना, लोगों को इस पोषक तत्व की कमी से बचाने में मदद कर सकता है। फोर्टिफाइड अनाज के सेवन से भारत में एनीमिया की दर में 15-20% की कमी आई है। इसलिए, यदि आप नॉनवेज फूड का सेवन नहीं करते हैं, तो फोर्टिफाइड अनाज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके अलावा, कुछ अन्य शाकाहारी खाद्य पदार्थ भी हैं जो विटामिन B12 के स्तर को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसके बारे में यहां डिटेल में बताया गया जिन्हें आप डाइट में शामिल कर सकते हैं।

End of Feed