क्या होती है 'हाफ-बेक्ड' वैक्सीन? जानिए क्यों हो रही है इसकी चर्चा

Vaccine Safety: जब वैक्सीन पूरी तरह जांची-परखी होती है और सभी आवश्यक परीक्षणों से गुजरती है, तभी लोगों का उस पर भरोसा भी मजबूत होता है।

Vaccine Safety: हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट में HPV वैक्सीन को लेकर एक मामला पहुंचा। सुनवाई के दौरान हाफ-बेक्ड वैक्सीन (half baked vaccines) शब्द काफी चर्चा में रहा। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं। कुछ लोगों ने इसे ऐसे पेश किया, जैसे सरकार लोगों को बिना जांची-परखी वैक्सीन लगा रही हो। लेकिन असलियत कुछ और ही है। अगर आपने भी यह खबर पढ़ी है और सोच रहे हैं कि आखिर हाफ-बेक्ड वैक्सीन का मतलब क्या है, क्या HPV वैक्सीन सुरक्षित है और कोर्ट ने आखिर क्या कहा, तो आइए इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं।

Half Baked Vaccines

क्या होती है हाफ-बेक्ड वैक्सीन

आखिर पूरा मामला क्या है?

भारत सरकार ने हाल ही में देशभर में 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है। इसका मकसद है कि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर यानी बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव किया जा सके। इसी बीच कुछ लोगों ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी। उनका कहना था कि इस वैक्सीन की सुरक्षा, इसके लंबे समय के असर और कुछ दूसरे पहलुओं पर और जानकारी सामने आनी चाहिए। उन्होंने कोर्ट से इस अभियान पर रोक लगाने की भी मांग की।

End of Feed