युवाओं की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रहा ई-सिगरेट का इस्तेमाल, शोध में हुआ खुलासा

Side Effects of E-Cigarettes : वेपिंग यानी ई-सिगरेट का चलन युवाओं में काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके सेहत पर होने वाले साइड इफेक्ट्स काफी गंभीर हो सकते हैं। इसकी गंभीरता को बताते हुए हाल ही में एक हेल्थ रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से...

Side Effects of E-Cigarettes : एक नई वैश्विक रिपोर्ट में सामने आया है कि ई-सिगरेट (वेपिंग) का इस्तेमाल करने वाले युवा आगे चलकर सिगरेट पीना शुरू कर देते हैं और उन्हें कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियों का खतरा भी होता है। यह रिपोर्ट यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क और लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने मिलकर तैयार की है। इसमें 56 अलग-अलग शोध समीक्षाओं को शामिल किया गया, जो कुल मिलाकर 384 स्टडीज पर आधारित हैं। इन स्टडीज में दुनिया के अलग-अलग देशों से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

side effects of e cigarettes (Photo - Canva)

रिपोर्ट में 21 स्टडीज खासतौर पर इस बात की जांच करती हैं कि क्या ई-सिगरेट पीने वाले युवा बाद में सिगरेट की लत का शिकार होते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि यह संबंध काफी मजबूत और साफ दिखता है। टोबैको कंट्रोल पत्रिका में हाल ही में प्रकाशित निष्कर्षों में, शोधकर्ताओं ने इसे 'चौंकाने वाला पैटर्न' करार दिया। शोधकर्ताओं के मुताबिक, जो युवा ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हैं, वे भविष्य में केवल सिगरेट पीना शुरू ही नहीं करते, बल्कि वे ज्यादा बार और ज्यादा मात्रा में सिगरेट पीते हैं। ये नतीजे कई बार दोहराए गए हैं।

End of Feed